कांवड़ यात्रा मार्ग के सभी भोजनालयों पर मालिक के नामोल्लेख पर कांग्रेस बिफरी





उत्तराखंड की गंगा-जमुना तहजीब को नष्ट करने की कोशिश- कांग्रेस
देहरादून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाद जिस तरह से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित सभी भोजनालयों को अपने मालिकों के नाम प्रदर्शित करने का आदेश दिया है, उस पर उत्तराखंड की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। प्रवक्ता ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने यह निर्णय उत्तर प्रदेश के बाद लिया जिसमें भोजनालयों और रेहड़ी पटरी के मालिकों के नाम लिखा जाना मैंडेटरी कर दिया गया है। निर्देश के अनुसार, प्रत्येक खाद्य दुकान या ठेले के मालिक को मालिक का नाम बोर्ड पर लिखना होगा।
दसौनी ने कहा कि यह उत्तराखंड की गंगा-जमुना तहजीब को नष्ट करने का प्रयास है। प्रदेश की सामाजिक समरसता को चोट पहुंचाने वाला कदम है। दसौनी ने कहा कि कानून व्यवस्था का हवाला देकर इस तरह का आदेश जारी किया गया है।
दसौनी ने कहा कि आज देश के छह बड़े मीट एक्सपोर्टर में से चार हिंदू हैं तो क्या उनको भी बिरादरी से बाहर किया जाएगा?दसौनी ने पूछा क्या फ़िरोज़ाबाद की चूड़ियों पर भी लिखा जाएगा हिंदू या मुसलमान ?क्या बनारस की साड़ी और भदोही के क़ालीन पर भी लिखा जाएगा हिंदू या मुसलमान ?क्या नाई , गैराज , टेलर इत्यादि के दुकान पर भी लिखना होगा हिंदू या मुसलमान ?

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

सरकारी स्कूलों में संस्कृत-अंग्रेजी के साथ विदेशी भाषा भी पढ़ेंगे बच्चे, भाजपा सरकार का आदेश – myuttarakhandnews.com

देहरादून; उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों में अब बच्चे विदेशी भाषा भी सीखेंगे। पुष्कर सिंह धामी…

6 hours ago

देहरादून-उत्तरकाशी में भारी बारिश, 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम फिर करवट ले रहा है। मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप से…

6 hours ago

उत्तराखंड में तंबाकू-गुटखा पर लगा बैन, करीब 40 करोड़ के राजस्व का होगा नुकसान, व्यापारियों ने मांगा समय – myuttarakhandnews.com

देहरादून:उत्तराखंड में लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा, पान मसाला…

7 hours ago

उत्तराखंड के देवप्रयाग में हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत और तीन घायल – myuttarakhandnews.com

नई टिहरी। देवप्रयाग से करीब चार किलोमीटर श्रीनगर की ओर ग्राम पाली स्थित रिवर व्यू…

8 hours ago

इनकम टैक्स और ईडी के निशाने पर उत्तराखंड के कारोबारी और डॉक्टर की बिजनेस डील, 48 घंटे तक चली जांच – myuttarakhandnews.com

रुद्रपुर। रुद्रपुर से सटी उत्तर प्रदेश की बत्रा कालोनी में कारोबारी रोहिताश बत्रा और डा.…

8 hours ago