Categories: hindiUttarakhand

कांग्रेस की दिग्गज नेता का निधन, उत्तराखंड में शोक की लहर, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि – Uttarakhand

Veteran Congress leader passes away, wave of mourning in Uttarakhand, leaders pay tributeइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ गिरिजा व्यास का गुरुवार को निधन हो गया. उनके निधन पर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस में शोक की लहर है. प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं ने डॉक्टर गिरिजा व्यास के निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है.कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गिरिजा व्यास के निधन पर दुख व्यक्त किया है. सोनिया गांधी ने एक पत्र जारी कर शोक संवेदनाएं प्रकट की हैं. सोनिया गांधी ने पत्र में लिखा गिरिजा व्यास का जाना कांग्रेस, साहित्य जगत के लिए अपूर्णीय क्षति है. राजनीतिक सामाजिक, शिक्षा के क्षेत्र में उनका अविस्मरणीय योगदान रहा. कांग्रेस के सिद्धांतों और विचारधारा पर वे आखिरी सांस तक अडिग रही. सार्वजनिक जीवन, संगठन, सरकार में उन्हें जो भी दायित्व दिया गया उसका उन्होंने कर्तव्य परायणता से पालन किया.उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी उनके निधन पर दुख प्रकट करते हुए इसे कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए गहरी संवेदनाएं संप्रेषित की है. कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री रही डॉक्टर गिरिजा व्यास के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री का निधन भारतीय राजनीति में एक अपूर्णीय क्षति है. देश की राजनीति के साथ ही शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनका अभूतपूर्व योगदान रहा.कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भी उनके अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजस्थान पीसीसी की पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर गिरिजा व्यास का दुखद निधन कांग्रेस परिवार के लिए बड़ी क्षति है. उन्होंने कहा परमपिता परमेश्वर दिवंगत पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करें, और शोकाकुल परिजनों को इस असीम क्षति को सहन करने की शक्ति दे.बता दें, कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेत्री और राजस्थान के उदयपुर की सांसद रहीं डॉ गिरिजा व्यास का लंबे समय तक बीमार थी. वह 31 मार्च को गणगौर पूजा के दौरान आग की चपेट में आ गई थीं. जिस कारण उनका शरीर लगभग 90 प्रतिशत तक जल गया था. गंभीर रूप से झुलसने के कारण उन्हें ब्रेन हेमरेज भी हो गया था. उनका अहमदाबाद के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था. जहां पर उन्होंने अंतिम सांस ली है. वह 79 वर्ष की थी.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

Cong attacks BJP over ‘vote theft’, claims thousands will attend Delhi rally from U’khand

By Sunil Sonker Mussoorie, 29 Oct: Political activity in Uttarakhand is intensifying ahead of the…

31 minutes ago

Virasat Sadhana blossoms with melodious voices of school students

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 29 Oct: At the Virasat Mahotsav being held at the…

42 minutes ago

Research-Writing Skills taught at GEU conference

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 29 Oct: Students and researchers…

53 minutes ago

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में…

3 hours ago