उत्तराखंड वोट के लिए पधार रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने पूछे पांच सवाल जानिए क्या

उत्तराखंड वोट के लिए पधार रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने पूछे पांच सवाल जानिए क्या
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराखंड आगमन से ठीक पहले प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रधानमंत्री से पांच सवाल पूछे हैं और आशा की है कि उत्तराखंड में वे अपनी जनसभा में उन सवालों का देश व उत्तराखंड की जनता को जवाब देंगे।माननीय प्रधानमंत्री बताएं
1उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी की हत्या के पीछे वीवीआइपी कौन
2 उत्तराखंड के भर्ती घोटाले के पीछे असली हाकिम कौन
3 उत्तराखंड के युवाओं के रोजगार पर कुठाराघात करने वाली अग्निपथ योजना का दोषी कौन
4 उत्तरकाशी में बन रही सिलक्यारा टनल में एस्केप टनल न बनाने वली नवयुग कम्पनी से इलेक्ट्रोल बांड से भाजपा ने चंदा लिया की नहीं
5 हिमालयी राज्यों में महिलाओं के प्रति हिंसा व अत्याचार में उत्तराखंड पहले पायदान पर इसका दोषी कौन?
धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड की जनता ने माननीय नरेंद्र मोदी के कहने पर दो बार लगातार उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भाजपा के निक्कमे लोगों को वोट दे कर सांसद बनाया अब जनता तीसरी बार भी उनके कहने पर उनको वोट दे देगी अगर वे इन प्रश्नों का जवाब जनता को सार्वजनिक मंच से दे देंगे। वरना इस बार जनता परिवर्तन का मन बनाये बैठी है।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

कपाट बंद होने से पहले बाबा केदार के दरबार में शीश नवाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू –

देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…

15 minutes ago

पुलिस स्मृति दिवस: शहीद जवानों को मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…

5 hours ago

ग्रीन इंडिया मिशन से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, आजीविका संवर्धन पर रहेगा विशेष जोर –

देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…

5 hours ago

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

5 hours ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

7 hours ago