कांग्रेस ने मुख्य नगर आयुक्त को चुनाव प्रक्रिया में दखल न देने के लिए चेताया

भाजपा विधायक द्वारा कांग्रेस उम्मीदवारों के नामांकन खारिज करने के लिए दबाव बनाने का आरोप
मुख्य नगर आयुक्त ने दिया आश्वासन-आर ओ ही करेगा आपत्तियों का निस्तारण
देहरादून। नामांकन पत्रों की जांच में सत्ताधारी दल के एक विधायक द्वारा नगर निगम प्रशासन व पीठासीन अधिकारी पर कांग्रेसी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज करने के लिए अनुचित दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मुख्य नगर आयुक्त के कार्यालय में धमक गए ।
और उनको चुनावी प्रक्रिया में दखलदांजी नहीं करने के लिए चेताया। धस्माना ने मुख्य नगर अधिकारी से कहा कि चुनाव में प्रशासन हस्तक्षेप नहीं कर सकता और उम्मीदवारों के नामांकन में अगर किसी दूसरे उम्मीदवार को आपत्ति है तो उसका निस्तारण पीठासीन अधिकारी ही कर सकते हैं कोई और उसमे हस्तक्षेप नहीं कर सकते।

मुख्य नगर अधिकारी ने धस्माना की बात से सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की कोई आपत्ति पर पीठासीन अधिकारी ही निस्तारण करेंगे और नगर निगम प्रशासन कोई हस्तक्षेप नहीं करेगा । इस आश्वासन के बाद सभी ने पीठासीन अधिकारियों से मिल कर यह आग्रह किया कि वे बिना दबाव में आए नियमानुसार ही नामांकन पत्रों की जांच व निस्तारण करें।
पीठासीन अधिकारियों ने उनको आश्वस्त किया कि निष्पक्ष रूप से नामांकन पत्रों की जांच व निस्तारण किया जाएगा ।धस्माना के साथ महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डाक्टर जसविनदर सिंह गोगी, पूर्व विधायक राजकुमार, लाल चंद शर्मा, धर्मेंद्र टीटू , इलियास अंसारी, रॉबिन त्यागी, चरण जीत कौशल आदि प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

गुरु भक्ति के जयकारों के बीच शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट –

 देहरादून। अटूट श्रद्धा, गुरु भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के पावन वातावरण में सिखों के विश्वविख्यात…

45 minutes ago

ग्राफिक एरा के क्रिकेटरों का उत्तराखंड की टीमों में चयन –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा के चार खिलाड़ियों का उत्तराखंड की क्रिकेट टीमों में चयन होने…

6 hours ago

ग्राफिक एरा में राष्ट्रीय संगोष्ठी, एआई के इस्तेमाल में मानवीय विवेक और नैतिक जिम्मेदारी सर्वोपरि –

 देहरादून ,। ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि एआई और डेटा साइंस का उपयोग…

7 hours ago

खाद्य सुरक्षा में आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल ज़रूरी… –

  देहरादून,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि एआई और आधुनिक तकनीकों से खाद्य बर्बादी…

7 hours ago

उत्तराखंड में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के झटकों से घरों से बाहर भागे लोग | Uttarkashi earthquake 4 2 magnitude uttarakhand | my uttarakhand news

उत्तराखंड में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के झटकों से घरों से बाहर भागे लोग…

7 hours ago

उत्तराखण्ड एसोसिएशन ऑफ वेडिंग्स एंड इवेंट्स का देहरादून में शुभारंभ –

  देहरादून,  : उत्तराखण्ड में वेडिंग, इवेंट्स, हॉस्पिटैलिटी और इनसे जुड़े उद्योगों के हितधारकों को एक…

10 hours ago