कांग्रेस को लगेगा कल एक और झटका, बीजेपी अध्यक्ष बोले कल होगी बड़ी joining, क्या ये नेता हो रहें बीजेपी में शामिल

कांग्रेस को लगेगा कल एक और झटका, बीजेपी अध्यक्ष बोले कल होगी बड़ी joining, क्या ये नेता हो रहें बीजेपी में शामिल
 
उत्तराखंड कांग्रेस को लगातार झटके लग रहें है ऐसे में कांग्रेस को रविवार को भी बड़ा झटका लग सकता है बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कल बड़ी joining बीजेपी में हो सकती है ऐसे में एक बार फिर कयास लगाए जा रहें है कि बीजेपी में कांग्रेस से कौन सा नेता शामिल होने जा रहा है दिनों कांग्रेस से एक नेता के जाने के बड़े चर्चे हैं वह देहरादून से कांग्रेस के बड़े नेता दिनेश अग्रवाल के जिन को हाल में कांग्रेस के तमाम बड़े नेता उन्हें मनाने उनके घर गए थे प्रीतम सिंह भी 3 घंटे बैठकर आएं है उस समय दिनेश अग्रवाल मान गए थे लेकिन प्रदेश संगठन से वो जरूर नाराज थे ऐसे में कही दिनेश अग्रवाल तो बीजेपी में शामिल नहीं हो रहें है
 
वही दिनेश अग्रवाल से जब इसपर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आप तो उड़ती चिड़िया के पर सही सही गिन लेते है हालांकि उन्होंने ना हाँ कहा ना ना किया
 
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जिनसे आस थी, वही सियासी विरोधियों के खास बन गए। चुनाव के ऐन वक्त पर कांग्रेस के कई नेता साथ छोड़ गए। चुनावी जंग में उतरे प्रत्याशियों को भी इनकी कमी खल रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पार्टी छोड़ने वाले साथ होते तो कांग्रेस प्रत्याशियों को चुनाव में प्रतिद्वंद्वियों से मुकाबला करने में सहयोग मिलता।
 
लोकसभा चुनाव का एलान होने के बाद कांग्रेस को एक के बाद एक नेताओं के पार्टी छोड़ने से कई झटके लगे। बदरीनाथ विधानसभा सीट से विधायक रहे राजेंद्र भंडारी, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, धन सिंह नेगी, मनीष खंडूड़ी, महेश शर्मा, अशोक वर्मा, पीके अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल समेत कई नेता पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हो गए।
 
गढ़वाल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल को चुनाव में राजेंद्र भंडारी से काफी उम्मीदें थीं। गोदियाल ने यहां तक कहा था कि भंडारी ने चुनाव लड़ने के लिए मुझे आगे किया। जब पार्टी ने टिकट दिया तो साथ छोड़कर चले गए। भंडारी का पार्टी छोड़ना हमारे लिए नुकसान है। लेकिन राजनीतिक में एक व्यक्ति जाता है तो दूसरा आता है। किसी व्यक्ति का स्थान खाली नहीं रहता है।
 
कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा का कहना है कि भाजपा के दबाव की राजनीतिक के चलते कांग्रेस के कई नेता पार्टी छोड़ कर गए हैं। लेकिन उनके जाने से कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं होगा। पार्टी छोड़ कर वे लोग गए जिनके कामों की जांच चल रही और उनके कार्रवाई में फंसने की नौबत है या सत्ता दल के बड़े नेताओं के पार्टनर हैं।
 
पार्टी का कार्यकर्ता एक सिपाही की तरह कांग्रेस के साथ खड़ा है। आने वाले समय में हम इस बात का खुलासा करेंगे कि दल-बदल करने वाले किस नेता पर कितना दंड आरोपित किया गया था और वह दंड वसूला गया है या नहीं?। कांग्रेस यह भी खुलासा करेगी कि किस नेता की सत्तारूढ़ दल के नेताओं के साथ पार्टनरशिप थी।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

यूपीईएस के छह दिवसीय दीक्षांत समारोह का शुभारंभ, 4,795 विद्यार्थी होंगे उपाधि से सम्मानित –

 देहरादून, ।  यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…

18 minutes ago

दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…

19 minutes ago

डीएस ग्रुप के कैच ने पेश की भारत की पहली जिंजर गार्लिक पेस्ट स्क्वीज़ी बोतल –

  देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…

31 minutes ago

जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर…

1 hour ago

Adi Kailash Parikrama Run to Become Annual Feature in Uttarakhand’s Tourism Calendar | Uttarakhand News Network

The Adi Kailash Parikrama Run is set to emerge as a major attraction for adventure…

1 hour ago

युवाओं की प्रतिभा, मेहनत और लगन से साकार होगा विकसित भारत 2047 का संकल्प : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने यूपीईएस के 24वें दीक्षांत समारोह में किया प्रतिभाग जीवन में व्यवहार, विनम्रता और…

2 hours ago