Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में युवाओं को साधेगी कांग्रेस, 15 सितंबर के बाद राहुल गांधी करेंगे ‘छात्र की गूंज’ कार्यक्रम – myuttarakhandnews.com

देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उत्तराखंड में युवाओं को साधने की रणनीति तैयार की है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 15 सितंबर के बाद प्रदेश के विभिन्न शहरों में ‘छात्र की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। नैनीताल और हल्द्वानी समेत अन्य शहरों में प्रस्तावित इन कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं और छात्रों को जोड़ने की तैयारी है।
कार्यक्रम में केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली, पेपर लीक और परीक्षाएं रद होने के मुद्दे प्रमुखता से उठाए जाएंगे। ‘छात्र की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी के साथ सांसद प्रियंका गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन केसी वेणुगोपाल समेत पार्टी के अन्य युवा नेता भी शामिल हो सकते हैं।
इस संबंध में गुरुवार को दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की केसी वेणुगोपाल और कांग्रेस प्रभारी सांसद कुमारी सैलजा के साथ अलग-अलग बैठकें हुईं। बैठकों में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
विस चुनाव में बेरोजगारी, महंगाई होंगे मुख्य मुद्देकांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा के नेतृत्व में हुई बैठक में तय किया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार को कांग्रेस चुनाव के मुख्य मुद्दों में शामिल करेगी। साथ ही प्रदेश की भाजपा सरकार की कथित नाकामियों को भी जनता के बीच ले जाने की रणनीति बनाई गई है।
केसी वेणुगोपाल ने संगठन की मजबूती पर दिया जोरकांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन केसी वेणुगोपाल ने चुनाव से पहले संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करने पर जोर दिया। उन्होंने युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, पूर्व सैनिक विभाग तथा अनुसूचित जाति-जनजाति विभाग को समन्वय के साथ काम करने की नसीहत दी।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष डा. हरक सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, विधायक काजी निजामुद्दीन, प्रकाश जोशी, प्रदेश सह प्रभारी मनोज यादव व सुरेंद्र शर्मा मौजूद रहे।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

मसूरी में भारी बारिश का कहर, कैंपटी रोड पर बहुमंजिला भवन हुआ धराशायी, जान बचाने के लिए भागे लोग – myuttarakhandnews.com

मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही भारी बारिश का कहर थमने का…

7 minutes ago

एसडीआरएफ ने शक्ति नहर से लापता युवक का शव किया बरामद

देहरादून। शक्ति नहर में कार गिरने के बाद लापता हुए युवक की तलाश आखिरकार पूरी…

18 minutes ago

राखी के कारोबार से आत्मनिर्भर बन रहीं देहरादून की महिलाएं

मालदेवता में सास-बहू की जोड़ी ने राखी कारोबार से मचाई धूम देहरादून। रक्षाबंधन से पहले…

39 minutes ago

एमयूवाई-चौपाल से अल्मोड़ा में उद्यमिता और स्वरोजगार को मिलेगी नई उड़ान –

  अल्मोड़ा,  सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के तहत आयोजित एमयूवाई-चौपाल में महिला सशक्तीकरण…

44 minutes ago

सुरक्षा, सेवा और समर्पण का संगम—SDRF ने शंकराचार्य चौक पर लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

हरिद्वार – अर्पण यदुवंशी, सेनानायक SDRF उत्तराखण्ड के निर्देशन में कांवड़ यात्रा-2026 के दौरान श्रद्धालुओं…

60 minutes ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने लिया राजनैतिक दलों से SIR पर फीडबैक

सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ अभी तक 19 लाख…

1 hour ago