Categories: hindiUttarakhand

कांग्रेस चलाएगी ‘मैं हूं पप्पू’ अभियान, उत्तराखंड लोकसभा चुनाव में हरीश रावत ने बताया क्या है पूरा प्लान – myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)हरिद्वार: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस जल्द ‘मैं हूं पप्पू’ अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि पप्पू शब्द का प्रयोग मां अपने बेटे के लिए प्यार में करती है। पप्पू नामक बच्चे से सब लोग प्यार करना चाहते हैं। पप्पू के साथ सभी लोगों की शुभकामनाएं होती हैं। जबकि गप्प मारने वाला गप्पू समाज के लिए खतरनाक होता है। हरिद्वार संसदीय सीट में उत्तराखंड लोकसभा चुनाव यह बातें हरीश रावत ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहीं। हरीश रावत ने कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह रावत के हाईवे पर हरि गंगा अपार्टमेंट में मुख्य चुनाव कार्यालय के उदघाटन कार्यक्रम में शिरकत की।उन्होंने पत्रकारों से कहा कि केंद्र सरकार विपक्ष को समाप्त करना चाहती है लेकिन लोकसभा चुनाव में देश की जनता बदलाव चाहती है। देश का लोकतंत्र खतरे में है। लोकतंत्र को बचाने के लिए बदलाव की जरूरत है। गप्पू और पप्पू पर बोलते हुए कहा कि गप्पू देश के लिए खतरनाक है जबकि पप्पू अपने मां-बाप का दुलारा होता है। पप्पू सभी को खुश रखने का कार्य करता है। गप्पू भाजपा को मुबारक हो। जरूरत पड़ने पर जल्द कांग्रेस पार्टी मैं भी पप्पू अभियान की शुरुआत करेगी।भाजपा पार्टी और भाजपा के नेता गप्पू हैं। हमें पप्पू शब्द से कोई दिक्कत नहीं है। मैं तो चाहता हूं कि बुढ़ापे में भगवान मुझे भी पप्पू बना दें। दावा किया कि राज्य की पांचों लोकसभा सीट पर कांग्रेस को जीत मिलेगी।हरीश बोले, जल्द प्रचार को आएंगे राहुल गांधीस्टार प्रचारक को लेकर पूछे गए सवाल पर हरीश रावत ने कहा कि हम अभी हम ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार से काम चला रहे है, लेकिन जल्द ही राहुल गांधी या फिर अन्य नेताओं का कार्यक्रम हरिद्वार में बन सकता है।अग्रवाल को बताया कांग्रेस का मजबूत स्तंभहरिद्वार। हरीश रावत ने कहा कि दिनेश अग्रवाल कांग्रेस के मजबूत स्तंभ हैं। पूर्व सीएम विजय बहुगुणा सरीखे नेताओं के कांग्रेस पार्टी छोड़ने के सवाल पर हरीश रावत ने कहा कि वह तो पहले से ही आया राम गया राम रहे हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, UKD ने राष्ट्रपति को खून से लिखा ज्ञापन – myuttarakhandnews.com

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी के मुद्दे पर उत्तराखंड में सियासी घमासान तेज…

7 minutes ago

बदरीनाथ धाम से कांग्रेस की ‘उत्तराखंड न्याय यात्रा’ शुरू, भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा – myuttarakhandnews.com

देहरादून: प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने गुरुवार…

14 minutes ago

शादी के महज 5 महीने बाद विवाहिता की मौत, दहेज हत्या मामले में पुलिस ने खोला राज!   – myuttarakhandnews.com

दहेज हत्या : 5 महीने पहले हुई थी कोहिनूर की शादी, पति-सास, जेठ और ननद…

20 minutes ago

उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

टिहरी गढ़वाल में पहली जिला योग चैंपियनशिप के जरिए योग प्रतिभाओं को मिला मंच प्रशिक्षक…

1 hour ago

अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

पौड़ी- पशुपालन विभाग के अपर निदेशक, गढ़वाल मंडल डॉ. बी.एस. जंगपांगी ने गुरुवार को श्रीनगर…

1 hour ago