कोटद्वार। कोटद्वार में कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। सम्मेलन में उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं और जनसभा को संबोधित किया।
“भाजपा काम नहीं, जुमलेबाजी में विश्वास रखती है”
कुमारी शैलजा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार काम करने के बजाय जुमलेबाजी में विश्वास रखती है। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा और उत्तराखंड में अपराध, भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी, पेपर लीक और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर “कंपटीशन” चल रहा है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अब केवल संघर्ष का समय नहीं है, बल्कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लाने के लिए संगठित होकर काम करने का समय है।
“विचारधारा की लड़ाई है”
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोड्डयाल ने कहा कि कांग्रेस की लड़ाई भाजपा से केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि विचार और विचारधारा की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि पिछले दो कार्यकाल में जनता भाजपा की नीतियों को समझ चुकी है और इस बार उसे करारा जवाब देगी।
सम्मेलन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान
Post Views: 1
Post navigation
देर रात पुलिस टीमों ने चलाया आकस्मिक चेकिंग अभियान, 4 संदिग्ध युवकों को पूछताछ के…
उत्तराखण्ड में एनसीसी के विस्तार एवं आधुनिक आधारभूत संरचना के विकास पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा…
देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में पीजी और हॉस्टलों में रहने वाले छात्र-छात्राओं की गतिविधियों पर नजर…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A grand celebration of national pride, artistic expression,…
देहरादून। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ एसटीएफ उत्तराखंड और औषधि प्रशासन विभाग ने संयुक्त…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 19 Aug: A meeting of the Road Safety Monitoring Committee was held…