पेपर लीक व शिक्षा भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का 40 दिवसीय जनजागरण अभियान शुरू –

 
देहरादून। देशभर में पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं, शिक्षा व्यवस्था में बढ़ते भ्रष्टाचार और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने 40 दिवसीय राष्ट्रव्यापी जनजागरण अभियान का शुभारंभ किया है। अभियान के लिए चयनित 28 प्रमुख शहरों में देहरादून भी शामिल है। अभियान के तहत युवाओं और छात्रों को शिक्षा एवं रोजगार के मुद्दों पर जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में सोमवार को अभियान से जुड़े 50 सदस्यीय एक्शन टीम का प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। बैठक में आगामी 40 दिनों की कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए कॉर्नर मीटिंग, पंपलेट वितरण, युवा संवाद, संविधान संवाद, कवि सम्मेलन, मुशायरा और सप्ताहांत में बड़े युवा कार्यक्रम आयोजित करने की रणनीति तय की गई।
अभियान की संयोजक एवं पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुमित्रा भुल्लर ने प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ करते हुए कहा कि अभियान का उद्देश्य युवाओं के बीच जाकर शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर व्यापक जनजागरण करना है। राष्ट्रीय संचार सचिव वैभव वालिया ने प्रशिक्षण देते हुए कहा कि आज देश के युवाओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती केवल बेरोजगारी नहीं, बल्कि परीक्षा प्रणाली पर से उठता भरोसा है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक और परीक्षा निरस्त होने जैसी घटनाओं से लाखों युवाओं के सपने प्रभावित हो रहे हैं।
बैठक में कहा गया कि हाल की विभिन्न घटनाएं शिक्षा व्यवस्था की कमियों को उजागर करती हैं। वक्ताओं ने गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ शिक्षा को प्रत्येक विद्यार्थी का अधिकार बताते हुए परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया। राहुल गांधी के संदेश का उल्लेख करते हुए कहा गया कि युवाओं को अवसर और भरोसे वाली शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराना समय की मांग है।
प्रशिक्षण सत्र के समापन पर महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह अभियान केवल पेपर लीक का विरोध नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य, विश्वास और सम्मान की लड़ाई है।
बैठक में अनुसूचित विभाग के राष्ट्रीय संयोजक नानकचंद, मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी, अशोक राणा, संजय किशोर, जसविंदर गोगी, मोहित उनियाल, विनीत प्रसाद बंटू, ओमप्रकाश सती, अभिनव थापर, मदनलाल, आशीष सैनी, निधि नेगी, पूनम सिंह सहित विभिन्न विभागों के 50 सदस्य उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

काबिना मंत्री खजानदास ने किया मन्नुगंज एवं रिस्पना का भ्रमण

देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…

6 minutes ago

उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत ने नवनियुक्त केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात

459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत  एनआईटी श्रीनगर के…

27 minutes ago

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

1 hour ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

2 hours ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

2 hours ago