पीएम मोदी के बर्थ डे पर कांग्रेस का ‘अग्निवीर’ वाला हमला, जानिए किसने क्या कहा – myuttarakhandnews.com

 
कांग्रेस ने अग्निपथ योजना को देश के लिए घातक बताया है. कांग्रेस का कहना है कि अग्निवीरों को रेगुलर किया जाना चाहिए.
 
देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस ने एक बार फिर से अग्निवीर योजना को लेकर मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. जिसमें कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने केंद्र सरकार पर हमला बोला.
 
उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा अग्निवीर योजना का उत्तराखंड के युवाओं पर विशेष प्रभाव पड़ा है. उन्होंने कहा उत्तराखंड की सैन्य परंपरा अत्यंत गौरवशाली रही है. राज्य के पर्वतीय जिलों के हजारों परिवार सेना में रोजगार को पीढ़ियों से अपनी आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा का आधार मानते आ रहे हैं. उन्होंने कहा युवाओं को पक्की नौकरी चाहिए, 4 साल का इंतजार नहीं चाहिए.
 
उत्तराखंड कांग्रेस
 
वहीं, हरक सिंह रावत ने कहा उत्तराखंड एक सैन्य बाहुल्य प्रदेश है. यहां हर घर में एक सैनिक है. जब यहां कोई शहीद होता है तो उसके माता-पिता गौरवान्वित महसूस करते हैं. यह योजना देश और प्रदेश के युवाओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है. कांग्रेस ने सरकार से पूछा है कि 4 साल की सेवा पूरी करने के बाद वापस आने वाले अग्निवीरों के रोजगार को लेकर सरकार की क्या योजना है?
 
कांग्रेस नेताओं ने कहा देवभूमि और वीर भूमि के नाम से जाने जाने वाले उत्तराखंड के युवाओं के मन में देश सेवा का जज्बा रहता है, लेकिन केंद्र सरकार की इस अल्पकालिक योजना ने उनके स्थायी भविष्य और सपनों को चकनाचूर किया है. कांग्रेस राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता पार्टी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी.कांग्रेस नेताओं ने ये भी आरोप लगाए कि 4 साल की इस योजना ने सेना की युद्ध क्षमता और मनोबल को भी कमजोर किया है. कांग्रेस ने अग्निपथ योजना को देश के लिए घातक बताया है. कांग्रेस का कहना है कि अग्निवीरों को रेगुलर किया जाना चाहिए.
 
बता दें इसके साथ ही कांग्रेस ने पीएम मोदी के जन्मदिवस पर दीप जलाने की अपील पर सवाल खड़े किए. प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरक सिंह रावत ने कहा आज जब देश भर में कई परिवारों के सामने दो वक्त के भोजन की चुनौती है, ऐसे वक्त में तेल के दीए जलाने की बजाय जरूरतमंदों की मदद पर सरकार को ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा भाजपा नेताओं में अधिक से अधिक तेल के दीए जलाने की होड़ की जगह उन परिवारों की चिंता होनी चाहिए थी जिनके घरों पर शाम का चूल्हा भी बड़ी मुश्किल से जलता है.

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

House of Himalayas products cross Rs 6 crore mark in sales

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 6 Oct: The initiative to bring local products produced in…

11 minutes ago

सेब महोत्सव 3.0 का मुख्य सचिव ने किया शुभारम्भ –

देहरादून,  मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने  नाबार्ड के शाखा कार्यालय, देहरादून में नाबार्ड से…

2 hours ago

उद्योगों को सरल प्रक्रियाएं और सुरक्षित वातावरण देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री –

हरिद्वार, । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार उद्योगों के लिए केवल…

2 hours ago

मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ की भावना से काम करें पंचायत प्रतिनिधि : मुख्यमंत्री –

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखण्ड की मजबूत…

2 hours ago

हिमालयी हितों की रक्षा के लिए नया पुरस्कार, रस्किन बॉन्ड को पहला कार्बन जस्टिस अवॉर्ड –

  देहरादून ,  हिमालय और हिमालयी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के हित में उल्लेखनीय योगदान…

3 hours ago