Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में कांग्रेस की चुनावी तैयारी तेज, राहुल-प्रियंका व खरगे के दौरों से गर्माएगी सियासत – myuttarakhandnews.com

इस क्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 17 जुलाई के देहरादून दौरे के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी समेत अन्य केंद्रीय नेता भी उत्तराखंड का दौरा करेंगे।
बैठक में रूप दिया जाएगा अंतिमराष्ट्रीय और प्रांतीय नेताओं के कार्यक्रमों की रूपरेखा को 18 जुलाई को प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके साथ ही कांग्रेस की ओर से चलाई जा रही परिवर्तन संकल्प यात्रा को ब्लाक स्तर तक ले जाने की तैयारी है।
जाहिर है कि कांग्रेस अब राज्य में सियासी माहौल को गर्माने जा रही है। पार्टी ने जनता के बीच रखने के लिए मुद्दे भी लगभग तय कर दिए हैं। इस बीच राज्य के दौरे पर आए कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल ने पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं को साफ संदेश दिया कि वे पूरी एकजुटता के साथ जनता के बीच जाकर प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर करें।
प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व भी बेहद गंभीरता से ले रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पार्टी हाईकमान ने प्रदेश प्रभारी सैलजा को मोर्चे पर लगाया हुआ है।
हाल में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का भी अल्मोड़ा व पौड़ी का कार्यक्रम निर्धारित हुआ था, लेकिन तब मौसम उनकी राह में आड़े आ गया था। अब राहुल गांधी 17 अप्रैल को छात्रों की गूंज कार्यक्रम में छात्रों व युवाओं से संवाद करने देहरादून आ रहे हैं। वह पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी विमर्श करेंगे।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल के दो दिवसीय देहरादून दौरे में तय किया गया कि राज्य में कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी समेत अन्य नेताओं के दौरे में पर्वतीय क्षेत्रों को महत्व दिया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस के नेता भी लगातार दौरे करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय महासचिव वेणुगोपाल ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों, पूर्व विधायकों के साथ हुई बैठक में दो टूक संदेश दिया कि पार्टी में गुटबाजी के लिए कोई जगह नहीं है। सभी लोग एकजुट रहकर चुनावी रणनीति को धरातल पर उतारें। एकजुटता से ही चुनाव जीता जाएगा।
टिकट के लिए नहीं होगी टिक-टिककांग्रेस हाईकमान ने यह भी साफ कर दिया है कि विधानसभा चुनाव में केवल जिताऊ उम्मीदवारों पर ही दांव चला जाएगा। पार्टी हाईकमान सभावित दावेदारों के गुणदोष, क्षेत्र में सक्रियता समेत अन्य बिंदुओं का बारीकी से परीक्षण करने के बाद प्रत्याशी चयन पर मुहर लगाएगा।
घोषणा पत्र के लिए बनेगी युवा टीमपार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बेरोजगारी, पलायन, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य, पेयजल, आधारभूत सुविधाएं जैसे मुद्दे तय किए हैं। राम मंदिर और बदरीनाथ धाम में चढ़ावा में हेराफेरी के विषय भी प्रमुखता से रखे जाएंगे। बताया गया कि घोषणा पत्र में इन्हें शामिल किया जाएगा। घोषणाा पत्र बनाने को जल्द ही युवा नेताओं की टीम गठित की जाएगी।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ रावण दहन, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद –

देहरादून। जनपद  में  दशहरा पर्व के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर रावण दहन कार्यक्रम शांतिपूर्ण…

49 minutes ago

ग्राफिक एरा में 50 फीट ऊंचे रावण का दहन… –

देहरादून, । जय श्री राम के जयकारों के बीच ग्राफिक एरा में 50 फीट ऊंचे…

3 hours ago

दशहरा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, बोले— सत्य और धर्म की ही होती है विजय –

परेड ग्राउंड में बन्नू बिरादरी के दशहरा महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री, भगवान श्रीराम के आदर्शों…

4 hours ago

विजयदशमी पर महानगर दक्षिण में 40 स्थानों पर निकला पथ संचलन –

देहरादून, । विजयदशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), महानगर दक्षिण, देहरादून के…

4 hours ago

चारधाम यात्रा के समापन की उलटी गिनती शुरू, बदरीनाथ के कपाट 16 नवंबर को होंगे बंद –

देहरादून। उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के समापन की तिथियां घोषित होने के साथ ही…

6 hours ago

साहित्य एवं फिल्म दिवस पर रामलीला महोत्सव में दिखा आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम –

 देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून की ओर से श्री गुरु नानक मैदान,…

8 hours ago