देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, युवाओं के पलायन और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के सीमित अवसरों को लेकर ‘काम मांगो अभियान’ की शुरुआत की है। अभियान के तहत कांग्रेस युवाओं और ग्रामीणों की रोजगार संबंधी समस्याओं को चिन्हित कर सरकार के सामने रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की मांग उठाएगी।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय देहरादून में आयोजित संगठन की बैठक राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी दीपक राठौर की मौजूदगी और प्रदेश अध्यक्ष ललित फर्स्वाण की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रदेश में रोजगार की स्थिति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
ललित फर्स्वाण ने कहा कि उत्तराखंड का युवा रोजगार की तलाश में भटकने को मजबूर है। सरकार रोजगार और स्वरोजगार को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर युवाओं को उनकी योग्यता और जरूरत के अनुरूप पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘काम मांगो अभियान’ रोजगार की भीख मांगने का अभियान नहीं, बल्कि युवाओं के अधिकार और सम्मानजनक रोजगार की मांग का अभियान है।
उन्होंने बताया कि अगले दो महीनों में प्रदेश के सभी 13 जिलों में कम से कम एक ब्लॉक में अभियान शुरू किया जाएगा। इसकी शुरुआत चमोली जिले के जोशीमठ ब्लॉक से होगी। प्रथम चरण में चमोली के साथ हरिद्वार, देहरादून, ऊधमसिंहनगर और नैनीताल जिलों में अभियान चलाया जाएगा।
राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी दीपक राठौर ने कहा कि उत्तराखंड के गांवों को मजबूत किए बिना राज्य का समग्र विकास संभव नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा, लघु एवं कुटीर उद्योग, कृषि, बागवानी, पशुपालन, पर्यटन और स्वरोजगार के माध्यम से रोजगार के बड़े अवसर पैदा किए जा सकते हैं। उन्होंने सरकार से रिक्त सरकारी पदों पर शीघ्र भर्ती, भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता और प्रभावी स्वरोजगार योजनाएं लागू करने की मांग की।
संगठन ने निर्णय लिया कि ‘काम मांगो अभियान’ को जनपद, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर तक पहुंचाया जाएगा। अभियान के दौरान युवाओं, ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों से संवाद कर रोजगार से जुड़ी समस्याओं को चिन्हित किया जाएगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने की मांग को सरकार के सामने मजबूती से उठाया जाएगा।
बैठक के दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अभियान को प्रदेश के प्रत्येक गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पत्रकार वार्ता भी आयोजित की गई।
बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन राजेंद्र सिंह भंडारी, गढ़वाल मंडल प्रभारी गंभीर सिंह जयाड़ा, देहरादून प्रभारी धीरज देसाई, हीरा पाल सिंह, हरिद्वार प्रभारी विमल भारती, रुड़की प्रभारी गौरव शर्मा, नैनीताल प्रभारी सौरभ, हल्द्वानी महानगर विजय, ऊधमसिंहनगर प्रभारी विमल शाहू, रुड़की जिला प्रभारी मो. ईशा त्यागी, संयोजक महेश त्रिकोटी, हल्द्वानी जिलाध्यक्ष राधा आर्य, मनोज बिष्ट, कोटद्वार जिलाध्यक्ष रूपेंद्र नेगी, उत्तरकाशी जिलाध्यक्ष हंसपाल बिष्ट, पौड़ी जिलाध्यक्ष मुकेश बिष्ट और प्रदेश महासचिव हेम पगड़िया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Art India Academy of Performing Arts, Dehradun observed…
नई दिल्ली; हिमालय ऊपर से शांत दिखता है. पहाड़ हरे-भरे हैं. नदियां बह रही हैं.…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: As in previous years, REACH (Rural Entrepreneurship for…
The TonsBridge School celebrates 14th Founders’ Day with “Dharohar – The Legacy of Ancient India”…
CM pays tribute to Martyrs on Police Commemoration Day my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21…