धर्मपुर विधानसभा के दीपनगर में कांग्रेस का जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित, जरुरतमंद परिवारों को बांटे गए कंबल – पर्वतजन

धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के दीपनगर में कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी आयुष सेमवाल जी द्वारा एक जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय संचार सचिव श्री वैभव वालिया जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
 
इस अवसर पर श्री वैभव वालिया जी ने माताओं, बहनों और स्थानीय साथियों से संवाद करते हुए धर्मपुर विधानसभा की जमीनी हकीकत पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा धर्मपुर विधानसभा में चारों और समस्याओं का अंबार लगा है। सड़के टूटी हुई है, जगह जगह नशा बिकता है, गंदगी है, धूल मिट्टी, चक्का जाम। यहाँ के विधायक पूरी तरह फेल है। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश में महंगाई और बेरोज़गारी सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है, जिसका सीधा असर आम परिवारों की ज़िंदगी पर पड़ रहा है।

श्री वालिया जी ने अपने संबोधन में कहा,“आज का युवा बेरोज़गारी से परेशान है और घर की रसोई महंगाई से खाली होती जा रही है। केंद्र और राज्य सरकारें केवल आंकड़ों की राजनीति कर रही हैं, जबकि ज़मीनी सच्चाई यह है कि आम आदमी की आय घट रही है और खर्च बढ़ रहा है। कांग्रेस पार्टी हमेशा ज़रूरतमंद परिवारों, महिलाओं और युवाओं के साथ खड़ी रही है और आगे भी उनके हक़ की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी।”
 
उन्होंने भरोसा दिलाया कि कांग्रेस सत्ता में आने पर रोज़गार के नए अवसर, महंगाई पर नियंत्रण और सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता देगी।
 
कार्यक्रम में महेश जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष गुप्ता जी, सैनी जी, अभय कैतूरा जी, लक्ष्मी जी, अमन सिंह, अजय रावत जी, सूरज पंवार जी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

Bollards to be installed to prevent unauthorised vehicle entry

Relief for pedestrians on Mussoorie’s Mall Road By Sunil Sonker Mussoorie, 22 Oct: The administration…

3 hours ago

Social activist demands denial of fuel to 2-wheeler riders without helmets

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: In view of the continuously rising number of…

3 hours ago

झारखंड से अफीम खरीदकर उत्तराखंड में बेचने की थी तैयारी, 35 लाख की अफीम के साथ दो गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…

9 hours ago

कथित वायरल ऑडियो में बेटियों के लिए अभद्र भाषा के इस्तेमाल का आरोप, सीएम धामी ने लिया संज्ञान – myuttarakhandnews.com

देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…

9 hours ago

राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन ने किए बाबा केदारनाथ और बदरी विशाल के दर्शन, स्वच्छ व नशामुक्त देवभूमि का किया आह्वान – myuttarakhandnews.com

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…

9 hours ago