देहरादून : देहरादून नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दसोनी ने नगर निगम की व्यवस्थाओं को पूरी तरह विफल बताते हुए कहा कि शहर की हालत अब “आसमान से गिरे और खजूर में अटके” जैसी हो गई है।
गरिमा दसोनी ने आरोप लगाया कि देहरादून के परेड ग्राउंड, गांधी पार्क, रायपुर, डोईवाला और धर्मपुर जैसे प्रमुख इलाकों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद नगर निगम की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता को लेकर किए जा रहे दावे जमीन पर नजर नहीं आ रहे हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता ने यह भी कहा कि नगर निगम के भीतर आपसी समन्वय पूरी तरह खत्म हो चुका है। हालात ऐसे हैं कि भाजपा के पार्षद भी अपने ही मेयर और नगर निगम बोर्ड के खिलाफ खड़े दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि नगर निगम का बजट आखिर जा कहां रहा है।गरिमा दसोनी ने आरोप लगाया कि स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी कैमरे और महिला सुरक्षा को लेकर किए जा रहे दावे केवल कागजों तक सीमित हैं। वहीं सुभाष रोड क्षेत्र में दुकानदारों से कमर्शियल कूड़ा उठान के नाम पर 1500 रुपये की मांग की जा रही है, जो नगर निगम की अव्यवस्थित और मनमानी कार्यप्रणाली को दर्शाता है।
कांग्रेस ने नगर निगम से व्यवस्था सुधारने और जनता को राहत देने की मांग की है, साथ ही चेतावनी दी है कि यदि हालात नहीं सुधरे तो आंदोलन किया जाएगा।
Post Views: 7
Post navigation
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Bharadisain To fulfil its monetary obligations, the Uttarakhand government brought up…
उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन…
गैरसैंण (चमोली)। भराड़ीसैंण में उत्तराखंड विधानसभा सत्र के पहले दिन खानपुर विधायक उमेश कुमार ने…
हरिद्वार। बहुचर्चित अंकिता भंडारी प्रकरण में अभिनेत्री उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट कराने के लिए तैयार…
उत्तराखंड में 28 अक्टूबर से मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून…
उत्तराखंड विधानसभा सत्र से पहले सीएम धामी ने भुवन चंद्र खंडूड़ी और हीरा सिंह बिष्ट…