कांग्रेस का सरकार पर तीखा वार, विधानसभा सत्र में जन मुद्दों से बच रही सरकार: गणेश गोदियाल – myuttarakhandnews.com

देहरादून: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राज्य सरकार पर विधानसभा सत्र के दौरान जनहित के मुद्दों से बचने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सदन में विधायकों द्वारा उठाए जाने वाले सवालों का जवाब देने से सरकार लगातार बच रही है।
कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए गोदियाल ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में एक बार भी प्रश्नकाल के लिए सोमवार का दिन निर्धारित नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सोमवार को मुख्यमंत्री का दिन तय होने के कारण सरकार प्रश्नकाल से बचती रही है।
बजट सत्र की अवधि पर सवाल
गोदियाल ने बताया कि आगामी विधानसभा का बजट सत्र 9 से 13 मार्च तक भराड़ीसैंण में प्रस्तावित है। सरकार ने इसके लिए केवल पांच दिन निर्धारित किए हैं, जबकि कांग्रेस विधायकों की मांग है कि सत्र कम से कम एक माह तक चलाया जाए। उनका कहना है कि इससे 70 विधायकों को अपने-अपने क्षेत्र के मुद्दे सदन में रखने का पर्याप्त अवसर मिल सकेगा।
प्रश्नकाल लोकतंत्र की आत्मा
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रश्नकाल केवल औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। सदन में पूछे गए प्रश्नों से ही सरकार की नीतियों, निर्णयों और प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित होती है।
गोदियाल ने चेतावनी दी कि यदि सरकार संवाद से दूरी बनाए रखेगी तो जनता के मन में अविश्वास बढ़ेगा। कांग्रेस पार्टी सदन के भीतर और बाहर जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

ग्राफिक एरा में 50 फीट ऊंचे रावण का दहन… –

देहरादून, । जय श्री राम के जयकारों के बीच ग्राफिक एरा में 50 फीट ऊंचे…

6 minutes ago

दशहरा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, बोले— सत्य और धर्म की ही होती है विजय –

परेड ग्राउंड में बन्नू बिरादरी के दशहरा महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री, भगवान श्रीराम के आदर्शों…

46 minutes ago

विजयदशमी पर महानगर दक्षिण में 40 स्थानों पर निकला पथ संचलन –

देहरादून, । विजयदशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), महानगर दक्षिण, देहरादून के…

58 minutes ago

चारधाम यात्रा के समापन की उलटी गिनती शुरू, बदरीनाथ के कपाट 16 नवंबर को होंगे बंद –

देहरादून। उत्तराखंड की विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा के समापन की तिथियां घोषित होने के साथ ही…

3 hours ago

साहित्य एवं फिल्म दिवस पर रामलीला महोत्सव में दिखा आधुनिक तकनीक का अद्भुत संगम –

 देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून की ओर से श्री गुरु नानक मैदान,…

5 hours ago