उत्तराखंड : कांग्रेस द्वारा अग्निपथ–अग्निवीर योजना के खिलाफ चलाया जा रहा हस्ताक्षर अभियान उत्तराखंड में पूरा हो गया है। यह अभियान कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग की ओर से वर्ष 2022 से शुरू किया गया था।
पूर्व सैनिक विभाग ने इस अभियान को दो चरणों में उत्तराखंड में चलाया। पहले चरण में गढ़वाल मंडल के विभिन्न जिलों में जाकर युवाओं और उनके परिजनों को अग्निवीर योजना के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
दूसरे चरण में कुमाऊं मंडल में अभियान चलाया गया, जहां पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी ने युवाओं और उनके परिवारों से मुलाकात कर इस योजना से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। आज इस दूसरे चरण का औपचारिक समापन किया गया।कांग्रेस ने बताया कि आने वाले समय में यह अभियान दो और चरणों में चलाया जाएगा। तीसरे चरण में मैदानी क्षेत्रों में अभियान होगा, जबकि चौथे चरण में चमोली और उत्तरकाशी जैसे पर्वतीय जिलों में अभियान चलाया जाएगा।
पूरे अभियान के दौरान युवाओं और उनके परिजनों से अग्निवीर योजना के खिलाफ हस्ताक्षर कराए गए हैं। इन सभी हस्ताक्षरों को कांग्रेस हाईकमान को भेजा जाएगा। देशभर में अभियान पूरा होने के बाद कांग्रेस नेतृत्व इन हस्ताक्षरों को केंद्र सरकार और राष्ट्रपति को सौंपेगा।कांग्रेस का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखना और सेना भर्ती को पुराने तरीके से लागू करवाना है।
Post Views: 5
Post navigation
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE /Dehradun Chief minister Pushkar Singh Dhami on Wednesday announced recruitment in…
नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…