बदरीनाथ धाम से कांग्रेस की ‘उत्तराखंड न्याय यात्रा’ शुरू, भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा – myuttarakhandnews.com

देहरादून: प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने गुरुवार को बदरीनाथ धाम से ‘उत्तराखंड न्याय यात्रा’ की शुरुआत की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में शुरू हुई इस यात्रा के दौरान पार्टी ने भ्रष्टाचार, अन्याय और उत्तराखंड की अस्मिता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
 
न्याय यात्रा के शुभारंभ के मौके पर बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला, प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला समेत कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बदरीनाथ धाम में पूजा-अर्चना के बाद यात्रा आगे के लिए रवाना हुई।
 
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भाजपा शासन में उत्तराखंड में भ्रष्टाचार, दुराचार और अन्याय चरम पर है। उन्होंने कहा कि भगवान बदरी विशाल के दरबार से उठी न्याय की आवाज पूरे गढ़वाल, कुमाऊं और तराई तक पहुंचेगी। कांग्रेस जनता के अधिकारों, न्याय और उत्तराखंड की अस्मिता की लड़ाई को जन-जन तक पहुंचाएगी। उन्होंने भाजपा सरकार पर जनविरोधी और संस्कृति विरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए उसे सत्ता से हटाने का आह्वान किया।
 
गढ़वाल क्षेत्र में न्याय यात्रा बदरीनाथ धाम से शुरू होकर जोशीमठ, पीपलकोटी और चमोली होते हुए आगे बढ़ेगी। इसके बाद यात्रा नंदप्रयाग, कर्णप्रयाग, गौचर और रुद्रप्रयाग पहुंचेगी। 24 अक्टूबर को चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के सतपुली, यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र और कोटद्वार में यात्रा निकाली जाएगी। 25 अक्टूबर को लैंसडाउन क्षेत्र के बीरोंखाल में कार्यक्रम प्रस्तावित है। वहीं, 26 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव की तैयारियों को लेकर बैठक होगी।
 
कांग्रेस चार चरणों में न्याय यात्रा निकाल रही है। कुमाऊं क्षेत्र में यात्रा का शुभारंभ अल्मोड़ा के गोल्ज्यू मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ किया जाएगा। इस चरण का नेतृत्व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पश्चिम बंगाल प्रभारी प्रकाश जोशी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी और विधायक तिलक राज बेहड़ करेंगे।
 
कुमाऊं की न्याय यात्रा रानीखेत, खैरना, भवाली, भीमताल, हल्द्वानी, लालकुआं, किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता, खटीमा, रुद्रपुर, बाजपुर और काशीपुर से होकर गुजरेगी। 25 अक्टूबर को हल्द्वानी में प्रेस वार्ता भी आयोजित की जाएगी। कांग्रेस का कहना है कि यात्रा के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न मुद्दों को जनता के बीच उठाया जाएगा


Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

Dhami Cabinet Clears ₹7,412 Crore Supplementary Budget | Uttarakhand News Network

The Uttarakhand Cabinet, chaired by Chief Minister Pushkar Singh Dhami, approved approximately 26 proposals during…

12 minutes ago

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, UKD ने राष्ट्रपति को खून से लिखा ज्ञापन – myuttarakhandnews.com

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी के मुद्दे पर उत्तराखंड में सियासी घमासान तेज…

56 minutes ago

शादी के महज 5 महीने बाद विवाहिता की मौत, दहेज हत्या मामले में पुलिस ने खोला राज!   – myuttarakhandnews.com

दहेज हत्या : 5 महीने पहले हुई थी कोहिनूर की शादी, पति-सास, जेठ और ननद…

1 hour ago

उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

टिहरी गढ़वाल में पहली जिला योग चैंपियनशिप के जरिए योग प्रतिभाओं को मिला मंच प्रशिक्षक…

2 hours ago

अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

पौड़ी- पशुपालन विभाग के अपर निदेशक, गढ़वाल मंडल डॉ. बी.एस. जंगपांगी ने गुरुवार को श्रीनगर…

2 hours ago