युवाओं को नशे के जाल में फंसाने की साजिश नाकाम, हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार –

देहरादून। ड्रग्स के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत STF/ANTF ने क्लेमनटाउन क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 265 ग्राम हेरोइन के साथ तीन कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन को वाणिज्यिक मात्रा का बताया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो कैम्पर वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में लिया है।मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड दीपम सेठ के निर्देशों पर STF/ANTF की टीमें मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चला रही हैं। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF के निर्देश पर टीम ने तकनीकी और मैनुअल इनपुट के आधार पर क्लेमनटाउन थाना पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार, सूचना के आधार पर बोलेरो कैम्पर वाहन की जांच की गई। इस दौरान वाहन में सवार तीन आरोपियों के कब्जे से 265 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि वे नशे के आदी युवाओं और स्कूली छात्रों तक हेरोइन पहुंचाने के उद्देश्य से देहरादून पहुंचे थे।जांच के दौरान आरोपियों से ऋषिकेश तथा देहरादून के राजपुर, प्रेमनगर और क्लेमनटाउन क्षेत्रों में मादक पदार्थों की सप्लाई किए जाने की जानकारी भी सामने आने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और आरोपियों के फॉरवर्ड व बैकवर्ड लिंकेज खंगालने में जुटी है।बरामदगी के संबंध में थाना क्लेमनटाउन में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मादक पदार्थों के परिवहन में इस्तेमाल बोलेरो कैम्पर को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।STF के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि देहरादून में युवाओं और स्कूल-कॉलेजों के आसपास मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क के खिलाफ STF/ANTF की कार्रवाई लगातार जारी है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।गिरफ्तार आरोपी:– नावेद अली पुत्र याकूब अली, निवासी हकीमपुर तुर्रा, थाना कलियर, जनपद हरिद्वार।साहिब अली पुत्र यासीन अली, निवासी हकीमपुर तुर्रा, थाना कलियर, जनपद हरिद्वार।मुकर्रम मलिक पुत्र फारुख मलिक, निवासी हकीमपुर तुर्रा, थाना कलियर, जनपद हरिद्वार।बरामदगी:–265 ग्राम हेरोइन,  01 बोलेरो कैम्पर वाहनपुलिस के अनुसार बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 50 लाख रुपये है।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ग्राफिक एरा के क्रिकेटरों का उत्तराखंड की टीमों में चयन –

  देहरादून ,  ग्राफिक एरा के चार खिलाड़ियों का उत्तराखंड की क्रिकेट टीमों में चयन होने…

4 hours ago

ग्राफिक एरा में राष्ट्रीय संगोष्ठी, एआई के इस्तेमाल में मानवीय विवेक और नैतिक जिम्मेदारी सर्वोपरि –

 देहरादून ,। ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि एआई और डेटा साइंस का उपयोग…

4 hours ago

खाद्य सुरक्षा में आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल ज़रूरी… –

  देहरादून,  ग्राफिक एरा में विशेषज्ञों ने कहा कि एआई और आधुनिक तकनीकों से खाद्य बर्बादी…

4 hours ago

उत्तराखंड में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के झटकों से घरों से बाहर भागे लोग | Uttarkashi earthquake 4 2 magnitude uttarakhand | my uttarakhand news

उत्तराखंड में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के झटकों से घरों से बाहर भागे लोग…

5 hours ago

उत्तराखण्ड एसोसिएशन ऑफ वेडिंग्स एंड इवेंट्स का देहरादून में शुभारंभ –

  देहरादून,  : उत्तराखण्ड में वेडिंग, इवेंट्स, हॉस्पिटैलिटी और इनसे जुड़े उद्योगों के हितधारकों को एक…

7 hours ago

हरिद्वार में खाकी पर विजिलेंस का शिकंजा! 10 हजार की रिश्वत लेते महिला एएसआई गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

लेन-देन के विवाद में समझौता कराने के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप, टोल फ्री…

8 hours ago