बिन्दूखत्ता शहीद स्मारक निर्माण को वन विभाग से मिली अनुमति, मंत्री बोले-जल्द होगा काम शुरू





रुद्रपुर। लालकुआं से देश के महानगरों के लिए बस सुविधा उपलब्ध कराने, बिंदुखत्ता में मिलिट्री कैंटीन के लिए जमीन उपलब्ध कराने सहित विभिन्न मांगों को लेकर भूतपूर्व सैनिक संगठन ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर समस्याओं का निदान करने की मांग की।सूबे के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से बिंदुखत्ता की समस्याओं के निदान के लिए भूतपूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी ने मांग की कि हल्द्वानी बस स्टेशन से देश के महानगरों को जाने वाली सभी रोडवेज की बसें लालकुआं में बस स्टॉप से ही आगे जायें, पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारीयों ने कहा कि यह मांग वह लंबे समय से करते हुए आ रहे हैं परंतु आज तक इस पर कोई अमली जामा नहीं पहनाया गया है।
कैबिनेट मंत्री ने परिवहन सचिव से इस विषय को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं। वही भूतपूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी ने कहा कि जड़ सेक्टर के समीप एक बीघा जमीन उपलब्ध कराकर उसमें मिलिट्री कैंटीन व प्रशिक्षण भवन बनाने को लेकर लंबे समय से मांग कर रहे, जिस पर कार्यवाही तो लगभग हो चुकी है लेकिन अभी बादल पूर्ण रूप से छठे नहीं हैं जिस पर गणेश जोशी ने त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया और संबंधित विभाग विभाग अधिकारियों से बातचीत कर उसे पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। शिष्टमंडल मंडल ने बिंदुखत्ता में विद्युत समस्या को लेकर विद्युत ट्रांसफार्मर की लोड क्षमता बढ़ाने की मांग पर मंत्री गणेश जोशी ने ऊर्जा सचिव से त्वरित उक्त मामले को संज्ञान में लाते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
शिष्टमंडल में भूतपूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष खिलाफ सिंह, कैप्टन प्रताप सिंह बिष्ट, चंचल सिंह कोरंगा, सुंदर सिंह खनका, नरसिंह रावत, दलबीर सिंह, प्रकाश मिश्रा, रणजीत सिंह गढ़िया, दिनेश देवराडी सहित दर्जनों पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी शामिल रहे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

39 minutes ago

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

60 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

2 hours ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

3 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

3 hours ago