देहरादून : देहरादून से मसूरी जाने वाले पर्यटकों और स्थानीय निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। दून–मसूरी मार्ग पर शिव मंदिर के पास पिछले साल आपदा में ध्वस्त हुए पुल के स्थान पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने दूसरे बैली ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। विभाग का दावा है कि अगले 20 दिनों के भीतर पुल बनकर तैयार हो जाएगा, जिससे मार्ग पर लगने वाले भारी जाम से निजात मिलेगी।
गौरतलब है कि पिछले साल सितंबर में भारी बारिश और आपदा के कारण यहां स्थित मुख्य पुल ध्वस्त हो गया था। इसके बाद विभाग ने अस्थायी व्यवस्था के तहत एक बैली ब्रिज तैयार किया था। वर्तमान में वाहनों का दबाव बढ़ने और आगामी पर्यटन सीजन को देखते हुए एक पुल पर्याप्त नहीं माना जा रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड द्वारा 40 मीटर लंबे और छह मीटर चौड़े दूसरे बैली ब्रिज का निर्माण शुरू किया गया है। दो पुल तैयार होने के बाद दोनों ओर से यातायात सुचारु रूप से संचालित किया जा सकेगा।
स्थायी पुल के लिए चार महीने का इंतजार
बैली ब्रिज के साथ-साथ विभाग स्थायी पुल के निर्माण पर भी कार्य कर रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार स्थायी पुल का निर्माण कार्य अगले चार महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। तब तक दोनों बैली ब्रिज ही यातायात का मुख्य सहारा रहेंगे। चारधाम यात्रा और गर्मियों की छुट्टियों के दौरान मसूरी आने वाले पर्यटकों की संभावित भीड़ को देखते हुए यह कदम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
तेजी से चल रहा निर्माण कार्य
पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि जाम की समस्या को देखते हुए दूसरे बैली ब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है। जल्द ही इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि यात्रा सीजन के चरम पर पहुंचने से पहले यातायात व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु कर लिया जाएगा।
Post Views: 1
Post navigation
मार्च 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, बेसमेंट में 125 वाहनों की पार्किंग और…
मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात…
Kedarnath Snowfall: केदारनाथ धाम में फिर बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन, कड़ाके की ठंड में भी…
पत्रकार कल्याण कोष से चार दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5-₹5 लाख की आर्थिक सहायता…
इंदौर; Noida woman Dies After Falling From Eighth Floor In Indore: इंदौर के तेजाजी नगर…
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में रविवार को दो दिवसीय वार्षिकोत्सव ‘क्रिसेण्डो-2026’ का शुभारंभ कुमाऊं…