टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : सुबोध उनियाल –

 
भूमि चयन प्रक्रिया पूरी, आधुनिक सुविधाओं से युक्त मेडिकल कॉलेज के निर्माण को मिलेगी गति
देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री  सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रस्तावित टिहरी मेडिकल कॉलेज का निर्माण प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना से टिहरी सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी, साथ ही क्षेत्रीय स्वास्थ्य ढांचे को भी नई मजबूती मिलेगी।
सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने प्रस्तावित टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों की समीक्षा की। बैठक में मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि चयन, निर्माण की रूपरेखा तथा परियोजना के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।
स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेडिकल कॉलेज का निर्माण ऐसे स्थान पर किया जाए, जहां से अधिकतम आबादी को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना से दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होंगी तथा प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा।
उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। साथ ही इसे आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, अत्याधुनिक अधोसंरचना एवं सुव्यवस्थित मास्टर प्लान के अनुरूप विकसित किया जाएगा, ताकि भविष्य की आवश्यकताओं को भी पूरा किया जा सके।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह परियोजना टिहरी जनपद ही नहीं, बल्कि पूरे गढ़वाल क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर सिद्ध होगी।
बैठक में सचिव स्वास्थ्य  विनय शंकर पांडे ने जिलाधिकारी टिहरी को निर्देश दिए कि चयनित भूमि से संबंधित प्रस्ताव शीघ्र शासन को उपलब्ध कराया जाए, ताकि परियोजना के क्रियान्वयन की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।
बैठक में अपर सचिव  रोहित मीणा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर किया नमन, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नेशविला रोड स्थित पथरिया पीर वाल्मीकि मंदिर में…

1 hour ago

एनएच-109 पर कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत

ऊधम सिंह नगर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में सड़क हादसे ने दो परिवारों…

2 hours ago

आज गैरसैंण पहुंचेगी धामी सरकार,7 हजार करोड़ के बजट पर चर्चा, कांग्रेस ने बनाई सरकार को घेरने की रणनीति

देहरादून। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में 27 अक्टूबर से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र…

5 hours ago