देहरादून : शहर की मुख्य सड़कों पर इस वक्त चल रहा है निर्माण कार्य !स्वयं की सुरक्षा स्वयं करें असावधानी से बचें : – myuttarakhandnews.com


जनपद देहरादून के नगरपालिका क्षेत्र में जगह जगह पर विभिन्न कार्यदायी संस्थाओ के कार्य किये जा रहे है, जिससे मुख्य मार्गो पर यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। वर्तमान में नगर क्षेत्रान्तर्गत निम्न मार्गो पर कार्यदायी सस्थाओ द्वारा निमार्ण कार्य करवाये जा रहे हैः-
सर्वे चौक, कर्जन रोड तिराहा, सहस्त्रधारा क्रासिंग, आराघर चौक, डी0एल0 चौक मार्ग, कर्जन रोड आई0टी0 पार्क क्षेत्र, एल0आई0सी0 बिल्डिंग मण्डी, मथुरावाला क्षेत्र, प्रिंस चौक, लक्खीबाग, सहारनपुर चौक, मातावाला बाग, घंटाघर चौक, पथरीबाग चौक, प्रगृति विहार, नालापानी चौक, सहस्त्रधारा रोड, आशारोडी आदि स्थानों पर जल संस्थान/पीडब्लूडी/एन0एच0/एन0एच0ए0आई0 व अन्य कार्यदायी संस्थाओं द्वारा सडक किनारे पाइप लाइन बिछाने, नाली/फुटपाथ बनाने, पुल निर्माण, सीवर चैम्बर निर्माण, सडक निर्माण व अन्य निर्माण कार्य किये जा रहे है।
उपरोक्त स्थानों पर मुख्य मार्गो में प्रचलित निर्माण कार्यो के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के कारण आमजन को कठिनाईयों का सामना करना पड रहा है। उत्तराखंड पुलिस ने आमजन से अनुरोध किया है कि किसी प्रकार की कठिनाई से बचने के लिये यदि आवश्यक न हो तो उक्त मार्गो का प्रयोग करने से बचें तथा अन्य वैकल्पिक मार्गो का इस्तेमाल करते हुए व्यवस्था बनाने में जनपद पुलिस को अपना सहयोग प्रदान करें।

Post Views: 12

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित

पुरानी एवं बार बार खराब हो रही 108 एम्बुलेंस वाहनों को तत्काल बदला जाए: मुख्य…

40 minutes ago

त्योहारों से पहले FDA की बड़ी कार्रवाई, एडीज बेकरी से केक-क्रीम के सैंपल लिए; तमटारा कैफे पर मुकदमे की तैयारी

देहरादून। दीपावली और त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने…

1 hour ago

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

2 hours ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

3 hours ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

3 hours ago