Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में उपभोक्ताओं को जुलाई में भी लगेगा बिजली का झटका, बढ़कर आएगा बिल – myuttarakhandnews.com

देहरादून: Electricity Bills Increase: उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। जून में विभाग ने बिल बढ़ाया था। जुलाई में भी बिजली का झटका लगने वाला है। उपभोक्ताओं का जुलाई महीने का बिल बढ़कर आएगा। बीपीएल उपभोक्ताओं से लेकर हर श्रेणी पर सरचार्ज लगाने की तैयारी है। बिजली उपभोक्ताओं को ऊर्जा निगम जुलाई महीने में भी झटका दे रहा है। जुलाई महीने के लिए जारी फ्यूल पावर परचेज कास्ट एजस्टमेंट के तहत उपभोक्ताओं पर 20 पैसे प्रति यूनिट तक का सरचार्ज लगेगा।
बीपीएल उपभोक्ताओं को भी झटकाइस बार बीपीएल उपभोक्ताओं से लेकर हर श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं पर सरचार्ज लगने जा रहा है। बिजली की आपूर्ति पूरी किए जाने को बाजार से की गई अतिरिक्त खरीद का असर सीधा उपभोक्ताओं पर पड़ने जा रहा है। थर्मल पावर प्लांट से ली जाने वाली बिजली पर कोल का भी असर इस सरचार्ज पर पड़ा है। पावर परचेज कास्ट का असर उपभोक्ताओं पर अब सीधे हर महीने डाला जा रहा है। बिजली खरीद तय लागत से कम होने पर उपभोक्ताओं को रिबेट के रूप में राहत दी जाती है। रेट अधिक होने पर सरचार्ज लगाया जा रहा है।
इस महीने सरचार्ज पांच पैसे से लेकर 20 पैसे प्रति यूनिट तक वसूला जाएगा। सबसे अधिक सरचार्ज अस्थायी बिजली कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं पर 20 पैसे लगाया गया है। मुख्य अभियंता कमर्शियल एनएस बिष्ट की ओर से आदेश जारी किए गए।
बिजली की दरों में बढ़ोत्तरीउत्तराखंड में बिजली दरों में श्रेणीवार बढ़ोतरी की गई है। बीपीएल उपभोक्ताओं पर 5 पैसे प्रति यूनिट, घरेलू उपभोक्ताओं पर 13 पैसे, कमर्शियल पर 19 पैसे, सरकारी संस्थानों पर 18 पैसे, निजी ट्यूबवेल पर 6 पैसे, कृषि गतिविधियों के लिए 9 पैसे, उद्योग और मिक्सड लोड श्रेणी पर 17-17 पैसे, रेलवे और ईवी चार्जिंग पर 16-16 पैसे, जबकि अस्थायी कनेक्शनों पर सबसे अधिक 20 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है।
वाटर मीटर काम नहीं करने पर नोटिसवाटर मीटर के सही काम न करने पर जल निगम की ओर से कंपनियों को नोटिस जारी किए गए हैं। चार कंपनियों को उनके मीटर सही काम न करने पर नोटिस दिए गए हैं। पानी की एक एक बूंद का हिसाब रहे, इसके लिए पेयजल एजेंसियों ने ऑटोमेटिक वाटर मीटर लगाने का काम कंपनियों को सौंपा। इन वाटर मीटर के जरिए पानी की खपत का सटीक डाटा तय समय पर मिलना था। डाटा समय पर उपलब्ध होने से पेयजल बिलिंग सिस्टम सुधरने की उम्मीद थी। ये ऑटोमेटिक वाटर मीटर कुछ समय बाद ही सही तरीके से काम नहीं कर रहे हैं।
पानी की खपत का डाटा ऑटो सिस्टम के जरिए सर्वर पर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इससे जिस उम्मीद से ये ऑटोमेटिक वाटर मीटर लगाए गए थे, वो पूरी नहीं हो पाई। इस पर जल निगम की ओर से सम्बन्धित कंपनियों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। चार कंपनियों को उनके मीटर सही काम न करने पर नोटिस दिए गए हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

5 hours ago

Month-long ‘Seva Sankalp Abhiyan’ concludes in Mussoorie

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…

8 hours ago

International Film Producers’ delegation meets CM Dhami

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…

8 hours ago

Cabinet Minister Joshi inaugurates Development Projects in Rajpur

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…

8 hours ago

Akshay Kumar meets CM Dhami, discusses promoting film production in U’khand

Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…

8 hours ago