पेयजल शिकायतों के निस्तारण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

जिले के कंट्रोल रूम में फोन कर पेयजल समस्या बताएं
देहरादून। ग्रीष्मकाल में किसी भी नागरिक को पेयजल संबंधी समस्या का सामना न करना पड़े। सचिव शैलेश बगोली ने जानकारी दी कि विभागीय स्तर पर नियंत्रण कक्षों की नियमित समीक्षा की जा रही है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा प्रदेश में पेयजल संबंधी शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु व्यापक स्तर पर नियंत्रण कक्ष (Control Room) की स्थापना की गई है।
राज्य स्तरीय शिकायत निवारण के लिए टोल फ्री नंबर1800-180-4100 तथा 1916 पूर्व से ही क्रियाशील हैं, जिनके माध्यम से उपभोक्ता अपनी शिकायतें दर्ज कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त ग्रीष्मकाल में पेयजल व्यवस्था के प्रभावी अनुश्रवण एवं स्थानीय स्तर पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने हेतु राज्य के सभी 13 जनपदों में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।
इन कंट्रोल रूमों में अधिशासी अभियंता स्तर से प्राप्त शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग कर त्वरित समाधान कराया जा रहा है। सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा सभी शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण की समीक्षा नियमित रूप से की जा रही है।
जनपदवार कंट्रोल रूम प्रभारी और संपर्क नंबर
देहरादून: सतेंद्र कुमार गुप्ता – 0135-2676260टिहरी: प्रशांत भारद्वाज – 01376-232154उत्तरकाशी: एल.सी. रमोला – 01374-222206हरिद्वार: विपिन कुमार – 01334-226360 / 262099पौड़ी: शिव कुमार राय – 01368-222015चमोली: सुशील सैनी – 01372-252341रुद्रप्रयाग: अयनीश एम. पिल्लई – 01364-233226नैनीताल: रविशंकर लोशाली – 05946-220776उधमसिंह नगर: तरुण शर्मा – 05944-243711अल्मोड़ा: नीरज तिवारी – 05962-234049बागेश्वर: चंदन सिंह देवरी – 05963-222038पिथौरागढ़: सुरेश चंद जोशी – 05964-225237चंपावत: बिलाल यूनुस – 05965-230485

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

उत्तराखंड में 23 से 29 नवंबर तक अग्निवीर भर्ती रैली, लेकिन केवल इन युवाओं के पास मौका – myuttarakhandnews.com

चंपावत। आगामी 23 से 29 नवंबर तक मिलिट्री स्टेडियम बनबसा में आयोजित होने वाली सेना…

3 hours ago

उत्तराखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति साहू के खिलाफ दर्ज एफआईआर रद करने से इनकार – myuttarakhandnews.com

नैनीताल। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी की गिरफ्तारी पर रोक…

4 hours ago

देहरादून में भीषण सड़क हादसा, दंपति और मां समेत चार लोगों की मौत – myuttarakhandnews.com

देहरादून: राजधानी देहरादून में बड़ा हादसा हो गया. देहरादून-दिल्ली हाईवे पर मोहब्बेवाला के पास माल…

5 hours ago