एसआईआर प्रक्रिया की निगरानी के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कंट्रोल रूम शुरू –

 
देहरादून, । निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाताओं को जारी किए जा रहे नोटिसों के मद्देनज़र उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एसआईआर प्रक्रिया की निगरानी के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कंट्रोल रूम की शुरुआत की है। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर सभी जिलों और महानगरों में 10 सदस्यीय एसआईआर निगरानी समितियों के गठन के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री (संगठन) राजेंद्र भंडारी ने कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान किसी भी पात्र मतदाता को अनावश्यक परेशानी न हो और उसका नाम मतदाता सूची से न हटे, इसके लिए संगठन प्रदेशभर में सक्रिय भूमिका निभाएगा।
राजेंद्र भंडारी ने बताया कि जिला एवं महानगर स्तर पर गठित निगरानी समितियां प्रभावित मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन देंगी तथा एसआईआर प्रक्रिया से जुड़ी समस्याओं के समाधान में सहयोग करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम राज्यभर से प्राप्त शिकायतों और सूचनाओं का समन्वय करेगा तथा जरूरत पड़ने पर संबंधित जिलों और निर्वाचन अधिकारियों के समक्ष मामलों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सभी जिला एवं महानगर कांग्रेस समितियों से एसआईआर अभियान के दौरान गंभीरता से कार्य करते हुए अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचने और उन्हें आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की अपील की है।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव राजेंद्र शाह, मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी, कंट्रोल रूम के प्रभारी राकेश नेगी, सदस्य संदीप चमोली, रितेश जोशी, प्रशांत खंडूरी, डिंपल सिंह, विनोद कुमार, भूपेंद्र नेगी, सुरभि शाह, शूरवीर सिंह चौहान, सुमित राठौर, नवीन रमोला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…

39 minutes ago

उत्तराखंड में कुदरत का कहर: उफान पर गंगा और अलकनंदा, 132 सड़कें बंद, 5 जिलों में येलो अलर्ट जारी

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…

60 minutes ago

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई वन भूमि हस्तांतरण की बैठक

जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…

1 hour ago

देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 250 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 5 की मौत

एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

2 hours ago

उत्तराखंड में ITI होंगे अपग्रेड, उद्योगों की जरूरत के मुताबिक मिलेगा कौशल प्रशिक्षण

मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …

2 hours ago