Uttarakhand BJP MLA Video: सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में उत्तराखंड के भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक भरत सिंह चौधरी अधिकारियों के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में विधायक को यह कहते हुए सुना जा रहा है, “जो अधिकारी मेरी नहीं सुनेगा, वो मेरे जूते की सुनेगा।
विधायक ने रुद्रप्रयाग के पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता डॉ. हरक सिंह रावत पर भी तंज कसा। डॉ. हरक सिंह रावत पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन्होंने कभी बड़े-बड़े वादे किए थे, वे अब गायब हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, विधायक ने कहा कि बरमा इलाके में मिलिट्री स्कूल बनाने की घोषणा करने वाले नेता अब गायब हो गए हैं।
उन्होंने आगे कहा कि अगर मिलिट्री स्कूल नहीं भी बनता है, तो बरमा में एक पशु चिकित्सा मेडिकल कॉलेज जरूर स्थापित किया जाएगा। इससे पहले भी विधायक का पिछले साल तिलानी इलाके में महिलाओं के साथ उनकी कहा-सुनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस दौरान इलाके में एक दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे थे।
विधायक इस घटना के कारण लगे ट्रैफिक जाम में फंस गए थे। इससे मौके पर मौजूद महिलाओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगस्त्यमुनि में एक स्टेडियम के निर्माण के बारे में अपनी टिप्पणियों के लिए भी उन्हें ट्रोल किया गया है। इस बीच, उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में गदरपुर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अरविंद पांडे को अतिक्रमण कर बनाये गये कैंप कार्यालय को प्रशासन ने हटाने का नोटिस जारी किया है। गदरपुर के उपजिलाधिकारी द्वारा जारी इस नोटिस को मंगलवार को पांडेय के गूलरभोज क्षेत्र स्थित कैंप कार्यालय पर चस्पा कर दिया गया।
नोटिस में बताया गया कि सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण को 15 दिनों के भीतर हटाया जाए नहीं तो प्रशासन द्वारा उक्त अतिक्रमण को ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने एक याचिका पर आदेश दिया था, जिसके अनुपालन में मामले की जांच के बाद यह नोटिस जारी किया गया। नोटिस के समय विधायक अरविंद पांडे कैंप कार्यालय में मौजूद नहीं थे। यह नोटिस उनके बेटे अतुल पांडे ने प्राप्त किया। अतुल पांडे ने कहा, “हम न्यायालय की प्रक्रिया में विश्वास रखते हैं। इस नोटिस का उत्तर मेरे पिता स्वयं देंगे।” पांडे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।
उत्तराखंड रूद्रप्रयाग से बीजेपी विधायक भरत सिंह चौधरी का वीडियो वायरल
विधायक भरत सिंह चौधरी ने भरी सभा में कहा – जो अधिकारी मेरी नहीं सुनेगा, वो मेरे जूते की सुनेगा pic.twitter.com/3EFJa4KRxR
— Balkaur Singh Dhillon (@BalkaurDhillon) January 20, 2026
कोटद्वार को जिला बनाने की मांग दोहराई, मोटर नगर गड्ढे के समाधान का विषय भी…
हेमकुंड साहिब में रिकॉर्ड तोड़ श्रद्धालुओं की आस्था: कल बंद होंगे कपाट, पाक जत्थे की…
my uttarakhand news BureauDehradun, 6 Oct: The Army Service Corps White Water Rafting Expedition 2026,…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 6 Oct: Uttarakhand has set a target of becoming a…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 6 Oct: Filmmaker Harish Sharma had two awards, two standing…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 6 Oct: Tourism Secretary Dheeraj Singh Garbyal met Governor Lieutenant…