Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में ‘बाबा बुल्ले शाह’ की मजार को लेकर विवाद, बजरंग दल का हंगामा, प्रशासन ने संभाला मोर्चा – myuttarakhandnews.com

मसूरी: पहाड़ों की रानी मसूरी में टिहरी बाइपास रोड स्थित वायनबर्ग एलेन स्कूल की भूमि पर बनी बाबा बुल्ले शाह की मजार और आसपास मौजूद अन्य मजारों को लेकर शुक्रवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब बजरंग दल के कार्यकर्ता मजार परिसर में पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर हंगामा किया। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मसूरी प्रशासन, पुलिस और नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पहले यहां केवल एक ही मजार थी, लेकिन समय के साथ अब दर्जनों मजारें बना दी गई हैं। उनका कहना है कि यह एक “सोची-समझी साजिश” के तहत किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाया कि यदि स्कूल प्रबंधन द्वारा मजार के लिए भूमि दी जा सकती है, तो उसी स्थान पर हनुमान मंदिर या माता के मंदिर के निर्माण की अनुमति भी दी जानी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल ने कहा कि यदि सरकार और जिला प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो संगठन अपने स्तर से मजारों को हटाने की कार्रवाई करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।
मौके पर पहुंचे नगर पालिका अधीक्षक अनिरुद्ध चौधरी ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि बाबा बुल्ले शाह की मजार किसी भी प्रकार की सरकारी या वन विभाग की भूमि पर नहीं है, बल्कि यह पिछले करीब 50 वर्षों से निजी संपत्ति पर स्थापित है। उन्होंने बताया कि संबंधित भूमि वन बाग एलेन स्कूल की है और स्कूल प्रबंधन की प्रत्येक बोर्ड बैठक में मजार के विषय पर चर्चा होती रही है।
नगर पालिका अधीक्षक ने यह भी कहा कि मजार के संबंध में जो भी तथ्य हैं, उनकी पूरी जानकारी शासन-प्रशासन को भेजी जाएगी। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी भी व्यक्ति या संगठन को नहीं है और किसी भी तरह की अवैध कार्रवाई को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बाद स्थिति शांत हुई, हालांकि मामला अभी भी संवेदनशील बना हुआ है। स्थानीय लोगों में भी इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं। एक ओर धार्मिक आस्था का सवाल उठाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर कानून व्यवस्था और निजी संपत्ति के अधिकारों को लेकर प्रशासन सतर्क नजर आ रहा है।फिलहाल प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और किसी भी तरह के टकराव से बचने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। अब देखना होगा कि शासन स्तर पर इस विवाद को लेकर क्या निर्णय लिया जाता है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील

डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…

1 hour ago

Minister Joshi lays foundation stone for roads & drains in Salawala

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…

11 hours ago

École celebrates Excellence, Creativity & Sporting Spirit on day 2 of Founders’ Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…

11 hours ago

बागेश्वर में झमाझम बारिश से बदला मौसम, उत्तराखंड में आज पहाड़ पर बर्फबारी का अलर्ट – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…

11 hours ago

The Asian School holds 27th Junior Sports Day

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…

11 hours ago

माफी मांगने के बजाय इस्तीफा देना पसंद करूंगा: सुबोध उनियाल, दलेर मेहंदी विवाद के बीच वीडियो वायरल – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…

15 hours ago