रुड़की, । भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की में 19 और 20 सितंबर को दीक्षांत समारोह-2026 का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय समारोह में संस्थान के 2,701 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा, रक्षा, प्रौद्योगिकी और उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां विद्यार्थियों को संबोधित करेंगी। इस दौरान शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ अनुसंधान, नवाचार और राष्ट्र निर्माण में तकनीकी शिक्षा की भूमिका पर विशेष जोर रहेगा।दीक्षांत समारोह के पहले दिन 19 सितंबर को स्नातक (यूजी) विद्यार्थियों के लिए कार्यक्रम आयोजित होगा। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित कुमार डोभाल, केसी मुख्य अतिथि के रूप में समारोह को संबोधित करेंगे। वहीं, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ एवं सचिव, डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।20 सितंबर को स्नातकोत्तर एवं पीएचडी विद्यार्थियों के लिए दीक्षांत समारोह होगा। इस दिन हीरो मोटोकॉर्प के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हर्षवर्धन चितले मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। ऑयलमैक्स एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक तथा एशियन एनर्जी सर्विसेज लिमिटेड के प्रबंध निदेशक डॉ. कपिल गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता पूर्व सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया एवं आईआईटी रुड़की के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष अधिवक्ता हरीश साल्वे करेंगे।शिक्षा से राष्ट्र निर्माण तक का संदेशदीक्षांत समारोह को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. के.के. पंत ने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों की शैक्षणिक यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस वर्ष 2,701 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ उनके भीतर नवाचार, अनुसंधान और समाज की सेवा की भावना को भी महत्व देता है। राष्ट्रीय सुरक्षा, रक्षा और उद्योग जगत के प्रतिष्ठित लोगों की उपस्थिति आईआईटी रुड़की के शिक्षा एवं अनुसंधान तंत्र की व्यापक प्रासंगिकता को दर्शाती है।उप निदेशक प्रो. प्रवीण कुमार ने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों की मेहनत, दृढ़ता और उपलब्धियों का उत्सव है। यह विद्यार्थियों, शिक्षकों, पूर्व छात्रों, अभिभावकों और अन्य हितधारकों को एक मंच पर लाने का अवसर भी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आईआईटी रुड़की से शिक्षा प्राप्त विद्यार्थी उत्कृष्टता, ईमानदारी और नवाचार के मूल्यों को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्र और समाज के विकास में योगदान देंगे।वहीं, डीन ऑफ एकेडमिक अफेयर्स प्रो. एन.के. नवानी ने कहा कि संस्थान में शिक्षा केवल कक्षा तक सीमित नहीं है। विद्यार्थियों को आलोचनात्मक सोच, अनुसंधान, नवाचार और वास्तविक जीवन की चुनौतियों के समाधान के लिए तैयार किया जाता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों और उनके परिवारों को दीक्षांत समारोह के लिए शुभकामनाएं दीं।लॉन्च किया गया प्रचार वीडियोप्रेस वार्ता का आयोजन आईआईटी रुड़की के जेम्स थॉमसन बिल्डिंग स्थित सीनेट हॉल में किया गया। इस दौरान प्रो. के.के. पंत ने दीक्षांत समारोह का प्रचार वीडियो भी लॉन्च किया। वीडियो में कार्यक्रम की रूपरेखा, संस्थान की उपलब्धियों और विद्यार्थियों की सफलताओं को प्रदर्शित किया गया है।जो लोग समारोह में व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हो सकेंगे, उनके लिए दीक्षांत समारोह का सीधा प्रसारण आईआईटी रुड़की के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।
Reports emerged that a helicopter had gone missing in the Chamoli district of Uttarakhand. Shortly…
अगर आप भी देसी गाय का पालन करते हैं तो ये खबर आपके लिए है.…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 28 Oct: Maya Devi University’s School of Agriculture and Technology…
चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून लौट रहा ट्रांस भारत एविएशन…
my uttarakhand news Bureau Nainital, 28 Oct: The Uttarakhand High Court today declined to grant…
पौड़ी- मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित सीडीओ कार्यालय कक्ष…