श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में काॅरपोरेट डैस्क शुरू

अब आप घर बैठे ले सकते हैं डाॅक्टर का अप्वाइंटमेंट
देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में काॅरपोरेट डैस्क की सेवा शुरू हो गई है। इस सेवा के अन्तर्गत मरीज़ ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट बुक करवा सकते हैं। इसके लिए आपको appointment.smihospital.com पर जाकर अपना अप्वाइंटमेंट बुक करवाना है। इसके साथ ही मोबाइल नम्बर 9389922423 पर आप वरीयता अप्वाइंटमेंट बुक करवा सकते हैं। 3 फरवरी 2025 से यह सेवा शुरू हो रही है। यह जानकारी श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅ गौरव रतूड़ी ने दी।

डाॅ गौरव रतूड़ी ने जानकारी दी कि लंबे समय से मरीज़ काॅरपोरेट डैस्क सेवा की मांग कर रहे थे। इस सेवा के अन्र्तगत ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट, वरीयता अप्वाइंटमेंट, होम सैम्पल कलैक्शन, रेडियोलाॅजी जाॅचों के वरीयता अप्वाइंटमेंट व काॅरपोरेट मरीजों का प्रबन्धन किया जाएगा। मरीजों को बिना लाइन में लगे वरीयता पर डाॅक्टरों से परामर्श मिलेगा। अस्पताल के सामान्य ओपीडी समय के अलावा दोपहर व शाम की शिफ्ट में भी डाॅक्टरों के वरीयता अप्वाइंटमेंट बुक करवाए जा सकते हैं। सीजीएचएस एवम् ईएसआई कार्डधारक लाभार्थियों को भी अब होम सैम्पल कलेक्शन की सुविधा का लाभ मिलेगा। होम सैम्पल कलैक्शन सेवा के लिए उन्हें अस्पताल में स्वयं आकर रैफरल दिखाने की भी आवश्यकता नहीं होगी।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

टिहरी गढ़वाल में पहली जिला योग चैंपियनशिप के जरिए योग प्रतिभाओं को मिला मंच प्रशिक्षक…

16 minutes ago

अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

पौड़ी- पशुपालन विभाग के अपर निदेशक, गढ़वाल मंडल डॉ. बी.एस. जंगपांगी ने गुरुवार को श्रीनगर…

36 minutes ago

यूपीईएस के छह दिवसीय दीक्षांत समारोह का शुभारंभ, 4,795 विद्यार्थी होंगे उपाधि से सम्मानित –

 देहरादून, ।  यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…

2 hours ago

दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…

2 hours ago

डीएस ग्रुप के कैच ने पेश की भारत की पहली जिंजर गार्लिक पेस्ट स्क्वीज़ी बोतल –

  देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…

2 hours ago