देश में मोदी की गारंटी से खत्म हुआ भ्रष्टाचार और परिवारवाद- धामी





मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गिनाई डबल इंजन सरकार की उपलब्धि
देश में भ्रष्टाचार, परिवारवाद को आगे बढ़ाना कांग्रेस की उपलब्धि
प्रदेश की मातृशक्ति का आशीर्वाद पीएम मोदी के साथ- धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश में कांग्रेस हमेशा भ्रष्टाचार और परिवारवाद के साथ खड़ी रही। लेकिन अब देश में मोदी की गारंटी ने इसका सफाया कर दिया है। आज 10 साल के भीतर देश तरक्की की बुलंदियों पर पहुंच गया है। इस चुनाव में भी देवतुल्य जनता मोदी की गारंटी पर भरोसा कर प्रचंड बहुमतों से देवभूमि से जीत दिलाएगी।
राज्य की पांच लोकसभा सीटों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तबाड़तोड़ प्रचार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को गढ़वाल सीट के थराली और टिहरी की पुरोला विधानसभा में जनसभा को सम्बोधित किया था। मुख्यमंत्री धामी ने अल्मोड़ा सीट पर गंगोलीहाट और रानीखेत विधानसभा में जनसभा और प्रचार कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री कांग्रेस पर जमकर बरसे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने अपने राज में उत्तराखंड से लेकर देश में सिर्फ भ्रष्टाचार और परिवारवाद को बढ़ावा दिया है। इसके अलावा चुनाव में अपनी हार का ठीकरा नाकामयाबी पर नहीं बल्कि ईवीएम पर फोड़ा है। यही कारण है कि आज कांग्रेस को चुनाव लड़ने को उम्मीदवार तक नहीं मिल पा रहे हैं।
मोदी की गारंटी के कारण आज 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आये हैंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से 370 को समाप्त कर, सीएए को लागू कर, अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण कर जैसे कई ऐतिहासिक कार्य किये हैं। पिछले 10 साल प्रधानमंत्री ने अपना एक-एक क्षण देश की सेवा, विकास और गरीबों को दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में उत्तराखंड ने भी यूसीसी कानून, सख्त नकलरोधी कानून, दंगारोधी कानून धर्मांतरण, लैंड जिहाद आदि के खिलाफ बड़े फैसले लेकर देश में नजीर पेश की हैं। इसके अलावा हमारी सरकार ने महिलाओं को नौकरी में 30 फीसद आरक्षण, राज्य आंदोलनकारियों को सम्मान और 10 फीसद आरक्षण जैसे फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि राज्यभर में उनके हर कार्यक्रम में युवाओं के साथ ही मातृशक्ति का उन्हें आशीर्वाद मिल रहा है। यह आशीर्वाद उन्हें 19 अप्रैल को भी मिलेगा और देवभूमि से पांचों सांसद हर विधानसभा, लोकसभा से रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

उत्तराखंड सचिवालय में महिला अधिकारी से संविदा कर्मी द्वारा छेड़छाड़ का आरोप, – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड सचिवालय में महिला अधिकारी से संविदा कर्मी द्वारा छेड़छाड़ का आरोप,कर्मचारियों ने आरोपी को…

4 minutes ago

Dhami Cabinet Clears ₹7,412 Crore Supplementary Budget | Uttarakhand News Network

The Uttarakhand Cabinet, chaired by Chief Minister Pushkar Singh Dhami, approved approximately 26 proposals during…

16 minutes ago

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, UKD ने राष्ट्रपति को खून से लिखा ज्ञापन – myuttarakhandnews.com

देहरादून: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी के मुद्दे पर उत्तराखंड में सियासी घमासान तेज…

1 hour ago

बदरीनाथ धाम से कांग्रेस की ‘उत्तराखंड न्याय यात्रा’ शुरू, भाजपा सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा – myuttarakhandnews.com

देहरादून: प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने गुरुवार…

1 hour ago

शादी के महज 5 महीने बाद विवाहिता की मौत, दहेज हत्या मामले में पुलिस ने खोला राज!   – myuttarakhandnews.com

दहेज हत्या : 5 महीने पहले हुई थी कोहिनूर की शादी, पति-सास, जेठ और ननद…

1 hour ago

उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

टिहरी गढ़वाल में पहली जिला योग चैंपियनशिप के जरिए योग प्रतिभाओं को मिला मंच प्रशिक्षक…

2 hours ago