पार्षद प्रत्याशी सुमित्रा ध्यानी ने चुनाव के बाद लिया फीडबैक, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जताया आभार

यमुना कालोनी वार्ड 33 से कांग्रेस उम्मीदवार हैं सुमित्रा ध्यानी, कार्यकर्त्ताओं का दावा रिकार्ड मतों से होगी जीत
देहरादून। देहरादून के नगर निगम के यमुना कालोनी वार्ड 33 से कांग्रेस प्रत्याशी सुमित्रा ध्यानी ने वार्ड के सभी मतदाताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वह वार्ड की जनता से मिले सहयोग और समर्थन के लिए उनके प्रति कृतज्ञ है। वह समाज की सेवा के लिए हर समय तत्पर रहेगी।
यमुना कालोनी की निवर्तमान पार्षद सुमित्रा ध्यानी ने शुक्रवार को अपने निवास पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने मतदान के बारे में फीडबैक लिया। कार्यकर्त्ताओं ने दावा किया कि चुनाव में इस बार उनकी रिकार्ड मतों से जीत होगी। प्रत्याशी सुमित्रा ध्यानी ने सभी समर्थकों और कार्यकर्त्ताओं का आभार जताया और कहा कि कार्यकर्त्ताओं ने इस चुनाव में जबरदस्त मेहनत की है।
इसके बाद उन्होंने कार्यकर्त्ताओं और समर्थकों के साथ विभिन्न जगह जाकर मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया कि वह क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान के लिए हर समय उपलब्ध रहेंगी। इस मौके पर उन्होंने पुलिस तथा चुनाव आयोग का भी शुक्रिया किया कि उन्होंने बडे़ शांतिपूर्वक तरीके से चुनाव करवाए हैं।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार

नई टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जिले में शनिवार सुबह उस समय हलचल मच गई, जब…

4 hours ago

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान

देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है। प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों…

5 hours ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’

एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके…

5 hours ago

Rajiv Gandhi Navodaya Schools to undergo complete transformation

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 21 Oct: Chief Secretary Anand Bardhan on Wednesday emphasised the…

13 hours ago