कार की टक्कर से बाइक के उड़े परखच्चे, दंपति की मौके पर मौत
श्रीनगर: नेशनल हाईवे- 58 पर सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. आज एक बार फिर देवप्रयाग के समीप दर्दनाक हादसा सामने आया है, यहां एक कार और बाइक की भिड़ंत हो गई. हादसे में बाइक सवार पति पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि कार सवार घायल हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है.
गौर हो कि नेशनल हाईवे- 58 में एक कार और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए. हादसे में बाइक सवार दंपति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि कार सवार घायल हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है.
बताया जा रहा है कि घटना में मृत महिला और पुरुष यूपी के हापुड़ के रहने वाले थे. दोनों पति पत्नी यात्रा कर हापुड़ जा रहे थे, तभी वो हादसे का शिकार हो गए. पुलिस के अनुसार केदारनाथ से यात्रा कर अपने घर लौट रहे यूपी हापुड़ के रहने वाले पंकज (35) और संगीता (30) सड़क हादसे में मौत हो गई. देवप्रयाग थाने में तैनात एसआई नरेंद्र गहलावत ने बताया कि यात्रा कर लौट रहे बाइक सवारों की सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गई. जिससे बाइक में सवार पति पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बताया कि दोनों हापुड़ (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले थे. पुलिस घटना की जांच कर रही है.
देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…
उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार को नहीं होगी छुट्टी, शिक्षा विभाग ने बदले नियम…
एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी)…
दीपावली से राज्य स्थापना दिवस तक चलेगा विशेष सफाई अभियान, जैविक और गैर-जैविक कूड़े का…
शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित; पुलिसकर्मियों के कल्याण और पुलिस व्यवस्था…
मौसम विभाग ने 26 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी कर दिया है, 23 से 26…