कर्मचारियों के हितों और निगमों से जुड़े विषयों पर हुई सकारात्मक चर्चा
देहरादून, । राज्य निगम कर्मचारी महासंघ, उत्तराखण्ड के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रकाश राणाकोटी के नेतृत्व में सचिवालय स्थित कार्यालय में उत्तराखण्ड के वित्त सचिव रणवीर सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें वित्त सचिव का दायित्व संभालने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की कामना की।
इस दौरान महासंघ के पदाधिकारियों ने प्रदेश के विभिन्न राज्य निगमों में कार्यरत कर्मचारियों से जुड़े वित्तीय एवं प्रशासनिक विषयों पर वित्त सचिव से संक्षिप्त चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में कर्मचारियों की लंबित समस्याओं तथा वित्तीय मामलों का समयबद्ध एवं सकारात्मक समाधान सुनिश्चित होगा। साथ ही राज्य के समग्र विकास और निगमों की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का भरोसा भी व्यक्त किया।
वित्त सचिव रणवीर सिंह चौहान ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है और नियमों तथा वित्तीय प्रावधानों के अनुरूप सभी आवश्यक विषयों पर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों से निष्ठा, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
शिष्टाचार भेंट के दौरान प्रदेश महामंत्री नन्दलाल जोशी, अजयकान्त, इं. जयपाल सिंह चौहान, बुद्धि सिंह रावत, सुनील पुण्डीर, दलीप रावत, विमल भण्डारी, ललित शर्मा सहित महासंघ के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई इस मुलाकात में कर्मचारी हितों और राज्य के विकास के लिए आपसी समन्वय एवं सहयोग पर भी बल दिया गया।
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…