Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से कि शिष्टाचार भेंट – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share0

नई दिल्ली, प्रदेश के कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज नई दिल्ली में जोधपुर लोकसभा से सांसद एवं केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट कर उन्हे पुनः केंद्रीय मंत्री का दायित्व मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान पर मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से चार धाम में पर्यटन सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार से सहयोग करने तथा उत्तराखण्ड में टूरिस्ट डेस्टिनेशन का दायरा बढ़ाने का अनुरोध किया गया।मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि पर्यटक स्थल मसूरी नैनीताल जैसे पर्यटन स्थलों में पर्यटकों का अधिक दबाव बढ़ रहा है। मंत्री गणेश जोशी ने पर्यटन स्थलों के आस पास के क्षेत्रों में भी पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने के लिए केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया। जिसपर केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए राज्य से शीघ्र प्रस्ताव भेजने तथा मामले में जल्द कार्यवाही का भी भरोसा दिलाया।मुलाकात के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को गंगाजल भी भेंट किया।

Share0

Exit mobile version