गौ तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, उत्तराखंड और हिमाचल पुलिस ने 10 तस्करों को दबोचा – Himachal

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)सिरमौर : उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने संयुक्त अभियान में अंतरराज्यीय गौ तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार किया है. देहरादून के सहसपुर और हिमाचल के सिरमौर में की गई इस कार्रवाई में आरोपियों के पास से अवैध गोकशी में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए गए हैं. उत्तराखंड और हिमाचल की सीमा पर देवपुर नदी किनारे 31 मार्च को 13 गोवंश के अवशेष मिलने की सूचना विकासनगर कोतवाली पुलिस को मिली थी.मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला कि गोवंश का अवैध रूप से कटान कर अवशेषों को नदी किनारे फेंका गया था. घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून अजय सिंह मौके पर पहुंचे और एसएसपी सिरमौर से मुलाकात कर संयुक्त कार्रवाई की रणनीति बनाई गई. जांच में पाया गया कि इस घटना के तार हिमाचल के सिरमौर से जुड़े हुए हैं. पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और 1 अप्रैल को सहसपुर क्षेत्र से आठ तथा सिरमौर से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.ये आरोपी हुए गिरफ्तारगिरफ्तार किए गए आरोपियों में 30 वर्षीय नौशाद, 38 वर्षीय गुलबहार, 35 वर्षीय नौशाद, 50 वर्षीय मुशर्रफ ऊर्फ काला, 19 वर्षीय समीर, 26 वर्षीय शाहरुख, 20 वर्षीय तौसीब (सभी निवासी खुशहालपुर, थाना सहसपुर, देहरादून) और 40 वर्षीय शहनवाज, 60 वर्षीय इरशाद (निवासी मानपुर देवड़ा, पौंटा साहिब, सिरमौर, हिमाचल प्रदेश) शामिल हैं. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने नदी किनारे झाड़ियों से गोकशी में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद किए.पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे सीमावर्ती क्षेत्रों में घूमने वाले लावारिस गोवंश को पकड़कर उनका अवैध कटान करते थे और गोमांस की तस्करी से मोटा मुनाफा कमाते थे. 31 मार्च को भी उन्होंने इसी तरह यमुना नदी के पास गोकशी कर अवशेषों को नदी किनारे फेंक दिया था. गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पुनः गोकशी की वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, लेकिन पुलिस ने इससे पहले ही उन्हें दबोच लिया. सभी आरोपी पहले भी पशु क्रूरता और गोकशी के मामलों में जेल जा चुके हैं.तस्करों के नेटवर्क को बड़ा झटकापुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गोवंश हत्या, धार्मिक भावनाओं को आहत करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने कहा कि गौ तस्करी जैसे अपराधों को लेकर पुलिस सख्त है और आगे भी ऐसे अपराधों में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी. इस कार्रवाई से सीमावर्ती क्षेत्रों में गौ तस्करी के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है. स्थानीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

17 minutes ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

1 hour ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

2 hours ago

22 से 26 अक्टूबर तक गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में न्याय यात्रा निकाली कांग्रेस

27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस  देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…

2 hours ago

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

10 hours ago