हरिद्वार। लक्सर कोतवाली क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक के एकतरफा प्यार ने पड़ोस की युवती की जिंदगी को मुश्किल में डाल दिया। सनकी आशिक ने युवती की दो बार शादी तुड़वाई और तीसरी बार भी शादी रोकने की कोशिश की। मुकदमा हुआ दर्ज।
प्यार में अंधा आशिक बना परेशानी
जानकारी के अनुसार,ये मामला लक्सर क्षेत्र का है । जहां गांव निवासी एक युवक पड़ोस की युवती से एकतरफा प्रेम करता था।लेकिन युवती ने उसे कई बार समझाया और साफ इनकार भी किया कि वह उससे प्यार नहीं करती है, लेकिन वह लगातार युवती का पीछा और परेशान करता रहा।
जब युवती के पिता ने उसकी शादी तय की, तो आरोपी ने दूल्हे का नंबर पता कर झूठी बातें बताकर रिश्ता तुड़वा दिया। यही नहीं, उसने दूसरी बार भी ऐसा ही किया, जिससे परिवार को काफी मानसिक कष्ट झेलना पड़ा।
तीसरी बार भेजे अश्लील वीडियो
लेकिन तीसरी बार जब युवती की शादी तय हुई, तो युवक ने फिर गंदी हरकतों की हद पार कर दी। उसने दूल्हे को फोन कर अश्लील मैसेज और वीडियो भेजे। हालांकि इस बार होने वाले पति ने तुरंत युवती के पिता को जानकारी दी, जिससे साजिश नाकाम हो गई।
पुलिस ने दर्ज किया केस, रखी जाएगी सख्त निगरानी
घटना की सूचना मिलने पर युवती के पिता ने लक्सर कोतवाली में तहरीर देकर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की शादी 10 दिसंबर को तय है, और उन्हें आशंका है कि आरोपी फिर कोई गड़बड़ करने की कोशिश कर सकता है।
कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए है और शादी के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे।

Post Views: 7

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

36 minutes ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

1 hour ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

2 hours ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

2 hours ago