देहरादून। देहरादून के Ashoka Spa & Resort, क्लेमेंट टाउन में Kedar Beyond Creations (KBC) द्वारा आयोजित Creators Meet 2025 सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में उत्तराखंड के प्रमुख सोशल मीडिया क्रिएटर्स, ब्रांड प्रतिनिधि और डिजिटल इंडस्ट्री से जुड़े लोग शामिल हुए।
इस आयोजन में मुख्य अतिथि नितिन उपाध्याय और विशेष अतिथि भरत कुकरेती की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन KBC के संस्थापकों – दिव्या सिंह मेहरा और संजीव सिंह मेहरा द्वारा किया गया।
मुख्य आकर्षण रहा पैनल डिस्कशन “Politics, Brands & Entertainment – डिजिटल पीआर और इन्फ्लुएंसर्स की बदलती भूमिका”, जिसमें रोहित चौहान (गायक), राजत चौधरी (उद्यमी), मुदित गुलाटी (एलोरा’स मेल्टिंग मोमेंट्स), देविका तिवारी (मॉल ऑफ देहरादून) और नेहा भंडारी (कंटेंट क्रिएटर) ने अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम में उत्तराखंड के टॉप 10 क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि नितिन उपाध्याय ने कहा – “इन्फ्लुएंसर्स सिर्फ मनोरंजन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की शक्ति रखते हैं।”
KBC टीम ने कहा कि यह आयोजन राज्य की युवा क्रिएटिव कम्युनिटी को सम्मान और भविष्य की नई संभावनाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…