Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में नहीं थम रहे महिला अपराध, पहले देहरादून गैंगरेप और अब महिला डॉक्टर के साथ ट्रेन में छेड़छाड़ – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)हल्द्वानी: देहरादून में नाबालिग से रोडवेज बस में गैंगरेप करने का मामला अभी शांत ही नहीं हुआ कि एक और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. दरअसल देहरादून से काठगोदाम आने वाली ट्रेन में एक महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ और उसकी फोटो खींचने का मामला सामने आया है. बहरहाल काठगोदाम जीआरपी पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच को जीआरपी देहरादून को ट्रांसफर कर दिया है.देहरादून काठगोदाम एक्सप्रेस में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़: महिला डॉक्टर के पिता ने तहरीर में बताया कि वो देहरादून से काठगोदाम आने वाली देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस में अपनी बेटी (डॉक्टर) के साथ आ रहे थे. इस दौरान ट्रेन के डिब्बे में देहरादून से ही 3-4 लोगों का एक गैंग (गैंग की एक महिला भी थी) उनकी बेटी का पीछा करने लगा और रास्ते में उसकी फोटो लेने लगे. इसी बीच महिला डॉक्टर के पिता ने टीटी को बुलाया और इस संबंध में जानकारी दी.आरोपियों के फोन में महिला डॉक्टर की मिली फोटो: टीटी ने गैंग का मोबाइल कब्जे में लेकर, देखा तो उसमें महिला डॉक्टर की फोटो बरामद हुई. पकड़े जाने पर गैंग के लोगों ने हंगामा करते हुए महिला डॉक्टर और उसके पिता को धमकी दी. RPF ने ट्रेन से आरोपियों को पकड़कर रास्ते में काठगोदाम जीआरपी पुलिस को सौंप दिया. काठगोदाम जीआरपी पुलिस ने राजेश शर्मा निवासी देहरादून के खिलाफ बीएनएस के धारा 68 और धारा 352 के तहत मामला दर्ज किया.देहरादून जीआरपी को ट्रांसफर हुई जांच: काठगोदाम जीआरपी प्रभारी नरेश कोहली ने बताया कि एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. साथ ही आरोपी का मोबाइल जब्त कर उसे सीज करने की कार्रवाई की गई है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच देहरादून जीआरपी को ट्रांसफर की गई है. घटना देहरादून में हुई है.देहरादून में नाबालिग से हुआ था गैंगरेप: बता दें कि 18 अगस्त को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में नाबालिग से रोडवेज बस में गैंगरेप किया गया था. मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था. पीड़िता उत्तरप्रदेश के मुराबाद की रहने वाली थी.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में…

15 minutes ago

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में…

1 hour ago

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064…

3 hours ago