अपराध : देवभूमि हुई शर्मशार, पुलिस कर्मी ने की छेड़छाड़ – पर्वतजन

कुमाऊँ ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना 
देवभूमि उत्तराखंड में शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें देवभूमि की पुलिस कर्मी पर गंभीर आरोप लगे हैं, वही इस प्रकरण से विभाग में खलबली मची हुई है, उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर रुद्रपुर में एक पुलिसकर्मी पर किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया है, जिसके बाद आरोपी को निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, पीड़िता ने बताया कि जब वह स्टेडियम जा रही थी, तभी आरोपी पुलिसकर्मी ने उसका हाथ पकड़कर अश्लील हरकत की, पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, वहीं एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने आरोपी कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।
पीड़िता के मुताबिक, वह रोजाना की तरह स्टेडियम में खेल प्रशिक्षण के लिए जा रही थी, तभी आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करने लगा, किशोरी ने किसी तरह अपना हाथ छुड़ाकर वहां से भाग निकली और स्टेडियम पहुंची, घटना के बाद पीड़िता ने साथियों और स्वजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी, सूचना मिलते ही पीड़िता के माता-पिता पुलिस लाइन पहुंचे और आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की, पंतनगर थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी पुलिसकर्मी त्रिभुवन जोशी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 7, 8 और 75 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, और मामले की जांच की जा रही है।

Sapna Rani

Share
Published by
Sapna Rani

Recent Posts

सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की नींव : मुख्यमंत्री धामी –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा…

4 minutes ago

उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश

नई जिम्मेदारी के साथ मिली नई तैनाती, डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को दी…

1 hour ago

आबकारी विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, दो महिला आरोपी गिरफ्तार –

 ऋषिकेश। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए मनसा…

2 hours ago

बड़ा हादसा- बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह लोग थे सवार

जोशीमठ। उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहे एक…

8 hours ago

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के 8 लाख 08 हजार…

8 hours ago

विरासत महोत्सव में स्कूली बच्चों के हुनर से सामने आईं आकर्षक कला कृतियां –

 देहरादून— रीच संस्था द्वारा आयोजित विरासत महोत्सव के अंतर्गत शुक्रवार को स्कूली विद्यार्थियों के लिए…

8 hours ago