Site icon My Uttarakhand News
Subscribe for notification

अपराध : महिला का सोशल अकाउंट हैक कर बेटी का अश्लील वीडियो किया शेयर। – पर्वतजन

कुमाऊँ ब्यूरो रिपोर्ट विशाल सक्सेना
रुद्रपुर: पड़ोस में रहने वाली महिला का फेसबुक एकाउंट हैक कर उसकी पुत्री की अश्लील वीडियो और फोटो एक फेसबुक ग्रुप पर साझा करने का प्रकरण सामने आया है, इस घटना का पता चलते ही पीड़िता ने रुद्रपुर स्थित पंतनगर थाना पुलिस में शिकायत पंजीकृत कराई, मामले में पुलिस ने गंभीरता बरतते हुए जांच शुरू कर दी, छतरपुर पंतनगर की निवासी महिला ने बताया कि उसके पति एक कंपनी में कार्यरत हैं, और उनके दो बच्चे हैं, एक पुत्री और एक पुत्र, दो साल पहले, सिडकुल की एक कंपनी में काम करने वाले श्रीकांत से उनके बच्चों का मेलजोल बढ़ गया था, इसी दौरान श्रीकांत ने महिला के नाम से एक फेसबुक एकाउंट बना लिया, जब महिला ने फेसबुक चलाया तो उसमें अश्लील फोटो और कमेंट आने लगे, उसने श्रीकांत से वीडियो हटाने के लिए कहा, जिसके बाद उसने फोन लेकर कुछ सेटिंग की, हालांकि, महिला अपने फेसबुक एकाउंट में कोई बदलाव नहीं कर पा रही थी, अक्टूबर 2025 में गांव के कुछ लोगों ने महिला को बताया कि उसकी पुत्री की अश्लील वीडियो और फोटो एक फेसबुक ग्रुप पर साझा किया जा रहा है, जब महिला ने अपने फेसबुक एकाउंट में देखा तो उसे कुछ नहीं मिला, जबकि पड़ोसियों के एकाउंट में यह सामग्री दिखाई दे रही थी, महिला का आरोप है कि श्रीकांत ही उसके फेसबुक एकाउंट का दुरुपयोग कर रहा है, और उसने ही उनकी बेटी के अश्लील वीडियो और फोटो साझा किया है, पंतनगर थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर ग्राम बिसनपुर, लखीमपुर उत्तर प्रदेश निवासी श्रीकांत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।
 

Exit mobile version