देहरादून,। उत्तरांचल प्रेस क्लब एवं चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 142 पत्रकारों एवं उनके परिजनों ने स्वास्थ्य परीक्षण, रक्त जांच तथा विभिन्न चिकित्सीय सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। इसके साथ ही कई पत्रकारों ने रक्तदान कर सामाजिक दायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया।
शिविर में चिकित्सा शिक्षा निदेशालय की टीम तथा राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं राजकीय मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। प्रतिभागियों का रक्तचाप, रक्त शर्करा, ईसीजी, नेत्र परीक्षण सहित विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए गए तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श उपलब्ध कराया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि पत्रकार समाज के महत्वपूर्ण प्रहरी हैं और उनका स्वास्थ्य संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा पत्रकारों के स्वास्थ्य संवर्धन के लिए किए जा रहे इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि स्वस्थ पत्रकारिता समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
अति विशिष्ट अतिथि सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि पत्रकार शासन और समाज के बीच प्रभावी सेतु का कार्य करते हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य की नियमित जांच एवं देखभाल के लिए इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा निदेशालय एवं प्रेस क्लब की संयुक्त पहल की प्रशंसा की।
विशिष्ट अतिथि एवं चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. अजय कुमार आर्या ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है। पत्रकारों एवं उनके परिवारों के लिए आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से इस प्रकार के जनहितकारी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।
उत्तरांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजय राणा ने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने वाले सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्लब अपने सदस्यों के कल्याण एवं स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा भविष्य में भी स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
शिविर में सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा, एमएस एवं ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. आर.एस. बिष्ट, आर्थोपेडिक्स विशेषज्ञ डॉ. चंद्रशेखर एवं डॉ. विक्रांत, जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. अरुण पाण्डेय, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रीना पाल, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अमर उपाध्याय एवं डॉ. उत्कर्ष, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. भव्य सहगल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरज सारस्वत, ब्लड बैंक से डॉ. शशि उप्रेती सहित स्वास्थ्य विभाग एवं प्रेस क्लब के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन क्लब के महामंत्री योगेश सेमवाल ने किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य समिति के संयोजक एवं संयुक्त मंत्री शिवेश शर्मा सहित क्लब के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य एवं बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…
सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…
Rudrapur Accident: सड़क पर बाइक गिरते ही पीछे से आए वाहन ने कुचला, हादसे में…
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…
27 अक्टूबर को गैरसैंण में विधानसभा घेराव करेगी कांग्रेस देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा सरकार की…