चारधाम अपडेट । अगले माह शुरू होने वाली चारधाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होने के एक सप्ताह के भीतर ही 5.18 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। इनमें सबसे अधिक पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुआ है।
चारधाम यात्रा इस वर्ष 19 अप्रैल से शुरू होने जा रही है। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्यटन विभाग ने 6 मार्च से ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की थी। महज एक सप्ताह में ही पंजीकरण का आंकड़ा पांच लाख के पार पहुंच गया, जिससे इस साल भी यात्रा में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाया जा रहा है।
केदारनाथ धाम के लिए सबसे अधिक पंजीकरण
पर्यटन विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार केदारनाथ धाम के लिए अब तक 1,73,157 तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। वहीं बदरीनाथ धाम के लिए 1,52,478, गंगोत्री धाम के लिए 97,622 और यमुनोत्री धाम के लिए 95,606 श्रद्धालु पंजीकरण कर चुके हैं। यह सभी आंकड़े केवल ऑनलाइन पंजीकरण के हैं।
17 अप्रैल से शुरू होगा ऑफलाइन पंजीकरण
यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा भी शुरू की जाएगी। इसके लिए हरिद्वार, ऋषिकेश, नया गांव और हरबर्टपुर सहित विभिन्न स्थानों पर करीब 50 केंद्र बनाए जाएंगे, जहां तीर्थयात्री अपना पंजीकरण करा सकेंगे।
पिछले साल 49 लाख श्रद्धालुओं ने किए थे दर्शन
पिछले वर्ष चारधाम यात्रा के लिए लगभग 70 लाख तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया था, जबकि चारों धामों में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या करीब 49 लाख रही थी। इस साल भी यात्रा में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की जा रहीं तैयारियां
प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि इस वर्ष भी चारधाम यात्रा में बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है। श्रद्धालुओं की सुगम और सुरक्षित यात्रा के लिए सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जा रही हैं और संबंधित विभागों को बेहतर प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
Post Views: 1
Post navigation
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई दून पुलिस, दशहरा…
उप शिक्षाधिकारियों की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक और अभिमुखीकरण कार्यशाला आयोजित पौड़ी- शिक्षा विभाग की…
देहरादून। अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर सीबीआई ने जांच तेज…
देहरादून। उत्तराखंड में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए धामी कैबिनेट ने अहम फैसले लिए…
देहरादून। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की पहचान को लेकर उठ…
जनसुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सख्त व्यस्त बाजारों में अतिक्रमण के विरुद्ध…