कांवड़ यात्रा पर बढ़ी भीड़, स्कूलों में अवकाश घोषित

देहरादून: सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा के मद्देनजर देहरादून प्रशासन ने बड़ी एहतियाती कार्रवाई करते हुए 21, 22 और 23 जुलाई को नगर निगम क्षेत्र सहित हाईवे से लगे कई इलाकों के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। इस निर्णय का उद्देश्य कांवड़ यात्रा के दौरान उत्पन्न होने वाले संभावित ट्रैफिक दबाव, सुरक्षा चुनौतियों और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि देहरादून नगर निगम क्षेत्र के साथ-साथ हरिपुर, रायवाला, प्रतीत नगर, श्यामपुर तथा राष्ट्रीय राजमार्ग (हाइवे) के आस-पास स्थित सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों में तीन दिनों के लिए अवकाश रहेगा। यह आदेश अपर जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, देहरादून द्वारा जारी किया गया है।
कांवड़ यात्रा के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर विभिन्न शिवालयों की ओर प्रस्थान करते हैं, जिससे देहरादून जिले की सीमाओं से गुजरने वाले मार्गों पर अत्यधिक भीड़ व यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। खासकर राष्ट्रीय राजमार्ग और शहर से सटे क्षेत्रों में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती बन जाता है।
प्रशासन ने यह निर्णय छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान स्कूल आने-जाने में किसी भी प्रकार की असुविधा या जोखिम से बचा जा सके।
स्थानीय पुलिस व प्रशासन द्वारा यात्रा मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष प्लान तैयार किया गया है। साथ ही लोगों से भी अपील की गई है कि वे यात्रा के दिनों में अनावश्यक रूप से इन मार्गों का उपयोग न करें।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई…

2 minutes ago

वन संरक्षण के लिए स्थानीय लोगों को मिले प्राथमिकता : सुबोध –

  देहरादून , । उत्तराखंड के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने कहा…

37 minutes ago

उत्तराखंड: प्रदेश में 24 हजार करोड़ के निवेश को धरातल पर उतारने की तैयारी, जल्द होगा ग्राउंडिंग समारोह – myuttarakhandnews.com

उद्योग सचिव विनय शंकर पांडे ने कहा कि वैश्विक निवेशक सम्मेलन से 1.01 लाख करोड़…

39 minutes ago

MDDA notices cause stir in Mussoorie’s tourism sector

my uttarakhand news Bureau  MUSSOORIE, 16 Oct: Following Supreme Court directives to halt commercial activities…

59 minutes ago

Former DGP’s daughter, IPS Kuhoo Garg, wins the prestigious ‘Sword of Honour’

my uttarakhand news Bureau  Hyderabad, 17 Oct: Kuhoo Garg, a 2024-batch Indian Police Service (IPS)…

1 hour ago

महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट

देहरादून। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लोक भवन पहुंचकर प्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल…

1 hour ago