छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में उत्‍तराखंड के CRPF जवान ने खुद को मारी गोली, एक दिन पहले पत्नी से हुई थी फोन पर बात – chhattisgarh myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)खटीमा। CRPF Jawan Suicide: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में गोली लगने से जान गंवाने वाले चंपावत जिले के पाटी निवासी सीआरपीएफ जवान विपिन चंद के माता-पिता व भाई का परिवार खटीमा के भूड़ महोलिया में रहता है, जबकि पत्नी व बच्चे काठगोदाम, हल्द्वानी में रहते हैं। स्वजन ने बताया सोमवार को विपिन की पत्नी से बात हुई थी, जिसमें उसने सबकी कुशलक्षेम पूछकर सब ठीक होने की बात कही थी। स्वजन ने विपिन के आत्महत्या की घटना से पूरी तरह इन्कार किया है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद से उनके परिवार में कोहराम मचा है।पार्थिव देह के खटीमा पहुंचने की उम्मीदबुधवार सुबह जवान की पार्थिव देह के खटीमा पहुंचने की उम्मीद है। मूल रूप से चंपावत जिले के पाटी बिसारी निवासी सेना से रिटायर भैरव दत्त गहतोड़ी अपनी पत्नी शांति देवी, बड़े बेटे नवीन चंद्र, बहू व दो पोतों के साथ पिछले दस वर्षों से यहां भूड़ महोलिया में मकान बनाकर रह रहे हैं जबकि छोटा बेटा विपिन चंद्र अपनी पत्नी कविता, पुत्र शुभम व पुत्री संध्या के साथ काठगोदाम सीआरपीएफ कैंपस में रहते थे।वे छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में तैनात थे, जिनकी गोली लगने से मौत हो गई है। स्वजन ने बताया सोमवार सुबह करीब 11 बजे सीआरपीएफ कंट्रोल रूम से उनके पास फोन आया, जिसमें घटना के बाबत जानकारी दी गई। घटना के बाद हल्द्वानी से पत्नी और बच्चे खटीमा आ गए हैं। स्वजन ने बताया विपिन वर्ष 2000 में रामपुर में सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। वह जून में परिवार समेत माता-पिता से मिलने खटीमा आए थे।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में…

45 minutes ago

श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात

नौ साल बाद फिर शुरू हुई सिटी बस सेवा, ‘सशक्त बहना, सशक्त उत्तराखंड’ कार्यक्रम में…

2 hours ago

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण

मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064…

4 hours ago