जेल दिवस पर सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिता का आयोजन – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share0

Advertisement

*जेल दिवस पर सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिता का आयोजन*चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )14 फरवरी 2024 को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर जिला कारागार चमोली पुरसाड़ी में जेल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली सिमरनजीत कौर के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।इस अवसर पर क्रीडा प्रतियोगिता जिसमें कैरम,शतरंज ,वॉलीबॉल, क्रिकेट आदि खेलों का आयोजन किया गया तथा द्वितीय सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम का रंगारंग आयोजन बंदियों के द्वारा किया गया । प्रथम, द्वितीय ,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बंदियों को पुरस्कार प्रदान किया गया कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी कारापाल चमोली श्री नईम अब्बास के द्वारा किया गया।प्रभारी कार्यपाल द्वारा बताया गया कि वर्षों से बसंत पंचमी के अवसर पर जेल दिवस का आयोजन किया जा रहा था इस बार से उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज पर उत्तराखंड में भी नियमित रूप से जेल दिवस का आयोजन किया जा रहा है।जिस अवसर पर बंदियों के द्वारा विभिन्न खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर विभाग के द्वारा उनको पुरुस्कृत भी किया जाता है ताकि बंदियों की प्रतिभा को उचित सम्मान प्राप्त हो । मुख्य अतिथि सिमरनजीत कौर के द्वारा भी इस कार्यक्रम की सराहना की गई तथा उनके द्वारा इस अवसर पर बंदियो को विधिक संबंधी जानकारी भी दी गई।साथ ही उन्होंने बंदियों के लिये इस प्रकार के आयोजन करवाने हेतु कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवा विभाग विभाग की अच्छी पहल बताई।इस अवसर पर मुख्य प्रधान बंदीरक्षक श्री अनिल सिंह , जसवंत सिंह,अशोक,प्रेमानंद, नीरज, रविंद्र, सुंदर (ब०र०) मौजूद थे ।कार्यक्रम मंच संचालन दीपक सती प्रसाद के द्वारा किया गया

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

12 minutes ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

56 minutes ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

1 hour ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

1 hour ago