स्टेट कॉलेज एवं स्कूल ऑफ नर्सिग देहरादून में अन्तर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम





देहरादून। स्टेट कॉलेज एवं स्कूल ऑफ नर्सिग देहरादून में अन्तर्राष्ट्रीय दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा नर्सिग दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, आर एस बिष्ट , अपर निदेशक, चिकित्सा शिक्षा निदेशालय ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में नर्सिग स्टाफ की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रहती है, क्योंकि वह मार्मिक होकर सेवा भाव से अपने कार्य को पूर्ण करती है, वहीं एच के बंधु संयुक्त निदेशक, चिकित्सा शिक्षा ने कहा कि आज राज्य के अधिकांश जिलों में नर्सिग संस्थान संचालित हो रहे हैं। विशिष्ट अतिथि विजेन्द्र सिंह चौहान , समीक्षा अधिकारी ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में मेडिकल सेवाओं को बढावा दिया जा रहा है जिसमें नर्सिग क्षेत्र को और अधिक विकसित करने पर कार्य किया जा रहा है।

वहीं संस्थान की मनीषा ध्यानी प्राचार्य, ने कहा कि नर्सिग क्षेत्र में आज अनेक अवसर उपलब्ध हैं, साथ ही नर्सिग क्षेत्र नये खोज की आवश्यकता है, उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि आप नर्सिग क्षेत्र में अपना कैरियर बना रहे हैं तो आपको अपने जीवन में कुछ नया करने की आवश्यकता है, वहीं स्कूल ऑफ नर्सिग की प्रधानाचार्य चंपा दयाल ने कहा कि नर्सिग संस्थानों में छात्र-छात्राओं द्वारा आधुनिक तरीके से अपने कार्यों को करने का हुनर आता है, उसको परिस्कृत करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन सत्यारूपा और प्रिया पाल नर्सिग शिक्षकों द्वारा किया गया। संस्थान में कार्य करने वाले विभिन्न कार्मिकों को उनकी कार्य योग्यता के आधार पर सम्मानित किया गया,।

इस अवसर रामा हेयरिंग, पूर्व सिस्टर इंचार्ज दून अस्पताल, सुमन्ना सेमुअल, पूर्व प्रधानाचार्य, स्पेशल स्कूल एजुकेशन शार्प मेमोरियल ब्लांइड चिल्ड्रन, सुमलता पाठक, सरला सिंह प्रोगा्रम कोर्डिनेटर, एवं संस्थान के सभी शिक्षक ए कर्मचारी एवं छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

अपर निदेशक ने किया श्रीनगर पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण, टीकाकरण एवं विभागीय लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश

पौड़ी- पशुपालन विभाग के अपर निदेशक, गढ़वाल मंडल डॉ. बी.एस. जंगपांगी ने गुरुवार को श्रीनगर…

8 minutes ago

यूपीईएस के छह दिवसीय दीक्षांत समारोह का शुभारंभ, 4,795 विद्यार्थी होंगे उपाधि से सम्मानित –

 देहरादून, ।  यूपीईएस विश्वविद्यालय के 24वें दीक्षांत समारोह का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। छह दिन…

1 hour ago

दिव्यांगजनों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने के लिए स्वीप टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

दिव्यांगता प्रमाणपत्र, मतदाता साक्षरता और सुगम मतदान की दी जानकारी; समावेशी निर्वाचन पर जोर देहरादून-…

1 hour ago

डीएस ग्रुप के कैच ने पेश की भारत की पहली जिंजर गार्लिक पेस्ट स्क्वीज़ी बोतल –

  देहरादून,। अग्रणी एफएमसीजी समूह और बहु-व्यावसायिक कॉर्पोरेशन धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप (डीएस ग्रुप) के लोकप्रिय ब्रांड्स…

1 hour ago

जयानंद भारती के भवन निर्माण हेतु 40 लाख की धनराशि स्वीकृत कराने पर महाराज का आभार जताया

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज के अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर…

2 hours ago