प्रदेश में स्मार्ट मीटर लगाने पर फिलहाल रोक,शिकायतों पर यूपीसीएल सख्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: प्रदेश में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। उपभोक्ताओं की ओर से लगातार गलत और ज्यादा बिजली बिल आने की शिकायतों के बाद यूपीसीएल मुख्यालय ने यह बड़ा कदम उठाया है।
नए आदेश के अनुसार अब पुराने ठीक-ठाक चल रहे मीटरों की जगह स्मार्ट मीटर नहीं लगाए जाएंगे। केवल नए बिजली कनेक्शन या खराब मीटर को बदलने की स्थिति में ही स्मार्ट मीटर लगाने की अनुमति रहेगी।
हाल के दिनों में स्मार्ट मीटर लगाने के बाद उपभोक्ताओं ने भारी-भरकम बिल आने, बिल समय से न मिलने और मीटर रीडिंग में गड़बड़ी की शिकायतें की थीं। इसको देखते हुए शासन ने भी कड़े निर्देश दिए, जिसके बाद यूपीसीएल ने सभी अभियंताओं को शिकायतों का तुरंत निस्तारण करने के आदेश जारी किए हैं।
उपभोक्ताओं की समस्याओं को हल करने के लिए प्रदेशभर में ‘उपभोक्ता विशेष शिकायत निवारण कैंप’ भी लगाए जाएंगे। इन कैंपों में स्मार्ट मीटर से जुड़ी हर समस्या सुनी जाएगी और समाधान किया जाएगा।
यूपीसीएल ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और सभी शिकायतें प्राथमिकता से निपटाई जाएंगी।

Post Views: 2

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

1 hour ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

2 hours ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

2 hours ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

3 hours ago