विधानसभा चुनाव से पहले AI का राजनीतिक इस्तेमाल, साइबर पुलिस हुई सतर्क – myuttarakhandnews.com

उत्तराखंड : उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए किए जाने का मामला सामने आने लगा है। AI की मदद से नेताओं की छवि खराब करने की कोशिशें हो रही हैं, जिससे राज्य का राजनीतिक माहौल प्रभावित हो रहा है। इस स्थिति को देखते हुए साइबर पुलिस सक्रिय हो गई है।
राज्य में चुनाव अभी दूर हैं, लेकिन सभी राजनीतिक दल प्रचार-प्रसार और जनता का भरोसा जीतने में जुट गए हैं। इसी बीच AI तकनीक के जरिए नेताओं के डीपफेक वीडियो और भ्रामक कंटेंट बनाकर सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे हैं।
हरीश रावत का मामला आया सामने
AI के गलत इस्तेमाल का ताजा मामला पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से जुड़ा है। AI की मदद से बनाए गए दो वीडियो में उनकी छवि को गलत तरीके से पेश किया गया। इस मामले में हरीश रावत ने देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। इसके बाद से AI के राजनीतिक दुरुपयोग को लेकर चिंता बढ़ गई है।
कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
साइबर पुलिस के एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि AI से बने वीडियो को पूरी तरह रोकना मुश्किल है, लेकिन जैसे ही ऐसे वीडियो सामने आते हैं, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि BNS की धारा 353 और 336 के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सहयोग पोर्टल के माध्यम से ऐसे वीडियो को हटाने और रोकने की कोशिश की जाती है।
AI टूल्स से होगी निगरानी
एएसपी कुश मिश्रा ने बताया कि आईजी साइबर नीलेश आनंद भरने के निर्देश पर AI से जुड़े विशेष टूल्स खरीदे और किराए पर लिए गए हैं। इनकी मदद से वीडियो की URL तक पहुंचकर आरोपी व्यक्ति की पहचान की जा सकती है और उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हरीश रावत से जुड़े AI वीडियो के बाद अन्य राजनीतिक दलों के नेता भी सतर्क हो गए हैं। अब देखना होगा कि 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कितने डीपफेक वीडियो सामने आते हैं और इसका राजनीतिक असर किस पर पड़ता है।

Post Views: 6

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

उत्तराखंड क्रांति दल ने घोषित किये 16 कैंडिडेट्स, आशीष नेगी को कर्णप्रयाग से टिकट – myuttarakhandnews.com

नेताओं ने आगामी चुनाव के लिए पार्टी की राजनीतिक दिशा और मुद्दों को भी सामने…

3 hours ago

युवती का तीन साल तक डरा-धमकाकर किया शारीरिक शोषण, आरोपी गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

सहसपुर पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया जाएगा पेश…

3 hours ago

देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, 22 दरोगा और 6 अपर उपनिरीक्षकों के तबादले – myuttarakhandnews.com

देहरादून। राजधानी देहरादून में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस विभाग में…

3 hours ago

केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन से मचा हड़कंप, 8 ट्रेकर भोज खड़क के आगे फंसे; रेस्क्यू अभियान शुरू – myuttarakhandnews.com

उत्तरकाशी। उत्तराखंड के केदारताल क्षेत्र में हिमस्खलन के कारण ट्रेकिंग मार्ग अवरुद्ध हो गया है।…

3 hours ago

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में बवाल, कुलसचिव सत्यदेव निगमालंकार से मारपीट; कुलपति पहुंचीं कोतवाली – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कर्मचारियों और प्रशासन के बीच कई दिनों से चल रहा…

4 hours ago

रामनगर के अपर कोसी क्षेत्र में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 80 से 82 परिवारों के मकान हटाए – myuttarakhandnews.com

रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर स्थित तराई पश्चिमी वन प्रभाग के अपर कोसी क्षेत्र में…

4 hours ago