12 दिन तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ रही बुजुर्ग महिला, साइबर ठगों ने उड़ाए 1.20 करोड़ – myuttarakhandnews.com

देहरादून/अल्मोड़ा। उत्तराखंड एसटीएफ के साइबर थाना कुमाऊं परिक्षेत्र ने करोड़ों रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के मालदा से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि साइबर अपराधियों ने अल्मोड़ा निवासी एक वरिष्ठ नागरिक महिला को व्हाट्सएप कॉल के जरिए 12 दिनों तक कथित तौर पर ‘डिजिटल अरेस्ट’ में रखकर 1 करोड़ 20 लाख 18 हजार रुपये की ठगी की।
 
एसटीएफ के अनुसार पीड़िता को दिसंबर 2025 में अज्ञात व्यक्तियों ने खुद को टेलीकॉम रेग्यूलेटरी विभाग का अधिकारी बताकर फोन किया। ठगों ने महिला को बताया कि उनका आधार कार्ड केनरा बैंक के एक खाते से जुड़ा है और उस खाते के जरिए संदिग्ध लेनदेन हुए हैं। महिला के खिलाफ 5000 एफआईआर दर्ज होने और मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर मामले में कार्रवाई का भय दिखाया गया।
 
आरोपियों ने पीड़िता को लगातार व्हाट्सएप कॉल पर बने रहने और किसी अन्य व्यक्ति से संपर्क नहीं करने की हिदायत दी। बैंक खातों के सत्यापन के नाम पर डरा-धमकाकर महिला से अलग-अलग खातों में कुल 1,20,18,000 रुपये ट्रांसफर करा लिए गए।
 
तकनीकी साक्ष्यों से मालदा पहुंची एसटीएफ
 
मामला जनवरी 2026 में दर्ज होने के बाद एसएसपी एसटीएफ के निर्देश पर साइबर पुलिस टीम ने बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और व्हाट्सएप से जुड़े डिजिटल साक्ष्य जुटाए। डेटा के विश्लेषण और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने मामले में प्रकाश में आए आरोपी शान्तनु दास पुत्र समीर कुमार दास, निवासी गोपालपुर, थाना इंग्लिश बाजार, जिला मालदा, पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार कर लिया।
 
जांच में सामने आया कि आरोपी के बैंक खाते में ठगी की गई रकम में से 1 करोड़ 20 लाख 18 हजार रुपये प्राप्त हुए थे, जिन्हें आगे अन्य खातों में ट्रांसफर किया गया। मामले में अन्य आरोपियों और धनराशि के नेटवर्क की जांच जारी है।
 
एसटीएफ ने लोगों से अपील की है कि किसी भी सरकारी एजेंसी, पुलिस या जांच अधिकारी के नाम पर आने वाली संदिग्ध कॉल से सावधान रहें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति को फोन या व्हाट्सएप कॉल के जरिए ‘डिजिटल अरेस्ट’ नहीं किया जाता। वित्तीय साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर संपर्क करने की अपील की गई है।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

आबकारी विभाग की दबिश से मचा हड़कंप, होमस्टे से शराब बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

29 minutes ago

नकरौंदा के होमस्टे में आबकारी विभाग का छापा, अंग्रेजी-देशी शराब और बीयर बरामद; एक गिरफ्तार –

 देहरादून। जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी…

35 minutes ago

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…

1 hour ago

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

2 hours ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

2 hours ago