मंदिर समिति की कैंटीन में फटा सिलेंडर, एसडीआरएफ की टीम ने आग पर पाया काबू





रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में मंगलवार रात को बड़ा हादसा हो गया। रुद्रप्रयाग- केदारनाथ मार्ग पर मंदिर समिति की कैंटीन में आधी रात को गैस सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से कैंटीन में अफरातफरी का माहौल हो गया। मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंची और उसने स्थिति पर काबू पाया। गत रात्रि रुद्रप्रयाग- केदारनाथ मार्ग पर मंदिर समिति की कैंटीन में लगभग 11:30 बजे सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड द्वारा अवगत कराया गया कि यहां बड़ा हादसा हो गया। गौरीकुंड मंदिर के समीप एक कैंटीन में दो गैस सिलेंडर फटने की सूचना मिली।
सूचना प्राप्त होते ही एनडीआरएफ पुलिस, फायर सर्विस एसडीआरएफ, वाईएमएफ, डीडीआरएफ मौके पर पहुंचे। एनडीआरएफ पुलिस, फायर सर्विस, एसडीआरएफ, वाईएमएफ और डीडीआरएफ की टीमों ने तुरंत एक्शन लिया और स्थिति पर काबू पाया। होटल से निकल रहा धुआं ने लोगों को परेशान कर रहा था, लेकिन जल्द ही इस पर काबू पा लिया गया। इस हादसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

शिक्षक की पत्नी ने तीन बच्चों संग आत्मदाह की चेतावनी दी, शिक्षा विभाग में हलचल – myuttarakhandnews.com

डालकन्या भोलापुर के राजकीय इंटर कॉलेज में दो शिक्षकों के विवाद का मामला गरमाया; पत्नी…

53 minutes ago

तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on teenpani flyover causing a stir | my uttarakhand news

तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on…

1 hour ago

देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार – myuttarakhandnews.com

  पटेलनगर की संस्कृति लोक कॉलोनी में पुलिस की छापेमारी, आपत्तिजनक सामग्री और 3,500 रुपये…

3 hours ago

राजपुर रोड पर कार से तमंचा लहराने वाले तीन युवक हिरासत में, जांच में निकली खिलौना पिस्टल – myuttarakhandnews.com

  सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई दून पुलिस, दशहरा…

3 hours ago